Dhamaal 4 Day 1 Prediction: धमाल 4 एडवांस बुकिंग में दिखा रही कमाल, फर्स्ट डे होगी शानदार कमाई?
Dhamaal 4 Day 1 Box Office Prediction: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 शुक्रवार यानी 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ब्लॉक सीट्स के डेटा समेत फिल्म ने शाम 6 बजे तक 4.28 करोड़ की कमाई की है।
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में ये बात देखने को भी मिल रही है। धमाल 4 ने एडवांस बुकिंग में आज शाम 6 बजे तक 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की ली है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि अजय की फिल्म पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
sacnilk.com के मुताबिक, शाम 6 बजे तक धमाल 4 के डवांस बुकिंग में भारत में 62 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गए हैं। फिल्म ने 1.58 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के) की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ डेटा 4.28 करोड़ है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 15 से 16 करोड़ की कमाई करती है। धमाल 4 को इस चीज का फायदा है कि वो भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजों में से एक है। साथ ही, धमाल 4 के साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस वजह से धमाल 4 को बढ़िया ओपनिंग मिलेगी।
अगर ट्रेड एनालिस्ट की बात सच होती है तो धमाल 4 अपनी दो सीक्वेंस फिल्मों धमाल (2007) और डबल धमाल (2011) के मुकाबले पहले दिन ज्यादा कमाई करेगी। धमाल ने पहले दिन 2.38 करोड़ की कमाई की थी। डबल धमाल ने पहले दिन 7.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अगर फिल्म के तीसरे पार्ट की बात करें तो उसका तीसरा पार्ट टोटल धमाल साल 2019 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ की कमाई की थी।
धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। धमाल 4 एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर्स में इंद्र कुमार, आनंद पंडित, अशोक थकेरिया, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक का नाम भी शामिल है।
हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)