FIFA World Cup 2026: इजिप्ट के साथ सरेआम हुई बेईमानी? अर्जेंटीना की जीत पर उठे गंभीर सवाल

FIFA World Cup 2026 में क्या इजिप्ट के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में सरेआम बेईमानी हुई? ये एक बड़ा सवाल है। यही कारण है कि लियोनेल मेसी वाली अर्जेंटीना की जीत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जो क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

Jul 08, 2026 - 02:32
0 1
FIFA World Cup 2026: इजिप्ट के साथ सरेआम हुई बेईमानी? अर्जेंटीना की जीत पर उठे गंभीर सवाल

FIFA World Cup 2026 के राउंड 16 का सेकेंड लास्ट मैच मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और इजिप्ट यानी मिस्र के बीच खेला गया। इस मैच के 78वें मिनट तक इजिप्ट की टीम 2-0 से आगे थी, लेकिन मैच खत्म होने तक स्कोरलाइन 3-2 से अर्जेंटीना के पक्ष में थी। लियोनेल मेसी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, लेकिन इस मैच में कई ऐसे फैसले देखने को मिले, जिसकी वजह से बवाल मचा हुआ है। इजिप्ट की टीम के कोच और खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों पर जमकर सवाल उठाए हैं और अर्जेंटीना के लिए पक्षपात करने के आरोप भी लगाए हैं। VAR यानी वीडियो असिस्टेंट रेफरी सिस्टम पर भी उंगलियां उठी हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने बहुत गुस्सा दिखाया और कई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया जो उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के पक्ष में गईं। वैसे तो कई फैसले 50-50 के आसपास लगे, लेकिन उनमें ज्यादातर फैसले अर्जेंटीना के पक्ष में रहे।

जब इजिप्ट की टीम मैच में 1-0 से आगे चल रहा थी, तो मिडफील्डर मुस्तफा जिको ने एक शानदार काउंटर-अटैकिंग मूव को पूरा किया और गोल करके अपनी टीम की बढ़त को 2-0 किया। हालांकि, रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर को वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने पिचसाइड मॉनिटर पर बुलाया। उन्होंने फुटेज देखी और गोल को नामंजूर कर दिया। वीडियो में पता चला कि इजिप्ट के मिडफील्डर मारवान अटिया ने अर्जेंटीना के लिसेंड्रो मार्टिनेज को पीछे खींच लिया था और बिल्डअप के दौरान उनके पैर पर पैर रख दिया था।

हालांकि, इस पूरे मामले में जो बात विवादित है वह यह है कि फाउल इजिप्ट की टीम के हाफ के अंदर हुआ था, जबकि अर्जेंटीना असल में अटैक करने वाली टीम थी। इजिप्ट ने उस चैलेंज से बॉल जीती और स्कोर करने के लिए पिच की पूरी लंबाई तक दौड़ लड़ाई। फुटबॉल एक्सपर्ट्स और फैंस ने तर्क दिया कि यह घटना बहुत पहले (लगभग 10 सेकंड पहले) और बहुत दूर (लगभग 100 यार्ड) हुई थी।

इसलिए सवाल उठता है कि जिको के गोल में इसकी कोई भूमिका नहीं थी तो गोल को अमान्य क्यों करार दिया? यह शक के दायरे में आता है। क्रिटिक्स को लगा कि VAR बहुत आगे निकल गया। हालांकिस, ज़िको ने कुछ ही मिनट बाद स्कोर 2-0 कर दिया, लेकिन अगर पिछला गोल हो गया होता, तो अर्जेंटीना के खिलाफ इजिप्ट की 3-0 की ज्यादा आरामदायक बढ़त होती। इस खाई को पाटना अर्जेंटीना के लिए मुश्किल हो जाता और मनोवैज्ञानिक बढ़त इजिप्ट को मिल जाती।

मैच के आखिर में, जब कुछ ही मिनटों में 2 गोल इजिप्ट ने खाए तो टीम इससे वापसी करने की कोशिश में थी। इसी बीच अर्जेंटीना के पेनल्टी बॉक्स के अंदर एक बड़ी घटना हुई। दो पेनल्टी के लिए आवाज लगाई गईं। इनमें एक थी जूलियन अल्वारेज़ के मोहम्मद सालाह पर चैलेंज करने के लिए। दूसरी थी खिलाड़ी की शर्ट खींचने के अलावा अल्वारेज ने सालाह पर पैर से पैर टकराने की संभावना के लिए। हालांकि, रेफरी ने सीटी नहीं बजाई और खेल जारी रखने का इशारा किया। यहां तक ​​कि VAR ने भी दखल नहीं दिया, जिससे इजिप्ट कैंप को बहुत निराशा हुई।

इससे इजिप्ट की टीम नाखुश नजर आई। बेंच पर बैठे खिलाड़ी और हेड कोच होसाम हसन गुस्से से लाल हो गए। आलोचकों ने रेफरी टीम की बहुत आलोचना इनकंसिस्टेंटनेस के लिए की। कई लोगों ने कहा कि VAR गोल से पहले एक छोटी सी गलती के लिए इजिप्ट को पेनल्टी देने के लिए 100 यार्ड पीछे जाने को तैयार था, लेकिन सालाह पर शर्ट खींचने की घटना को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया, जिसके बाद अर्जेंटीना ने गेम का अपना तीसरा और आखिरी गोल किया।

आलोचकों का मानना है कि बॉक्स के अंदर सालाह पर शर्ट खींचने और फ़िज़िकल कॉन्टैक्ट को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करना बहुत ही गलत था, जिससे इजिप्ट को एक जरूरी पेनल्टी मिल सकती थी और टीम आगे निकल सकती थी। इतना ही नहीं, इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान कई और भी घटनाएं हुईं, जहां अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने किए गए फाउल के लिए बुकिंग से बचते दिखे। कुछ मामलों में, खेल जारी रखने देने के रेफ़री के फ़ैसले बहुत सख़्त लगे। मैदान के दूसरे छोर पर पेनल्टी न मिलने का दुख इजिप्ट के कैंप के लिए पूरी तरह निराशा में बदल गया, क्योंकि एन्ज़ो फ़र्नांडीज़ ने स्टॉपेज टाइम में अर्जेंटीना के लिए विजयी गोल किया।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर: मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता: अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण: विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेजओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्सइंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शनस्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्सडिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User