'पोते की बीवी को लेने पाकिस्तान जाएंगे', गदर 3 को लेकर सनी देओल ने दिया हिंट?
सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सनी देओल ने गदर 3 को लेकर बात की। गदर फ्रेंचाइजी सनी देओल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब एक पॉडकास्ट में सनी देओल ने गदर 3 के आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल को बताया गया कि गदर 3 के लिए एक फैन ने एक आइडिया दिया है। फैन का आइडिया सुनकर सनी देओल ने कहा- बुरा नहीं है।गदर 3 की क्या होगी कहानी?शुभांकर मिश्रा संग खास बातचीत पर सनी देओल ने गदर 3 की आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शुभांकर मिश्रा ने फैंस के कमेंट पढ़ते हुए कहा- एक फैन ने लिखा गदर 1 में अपनी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे। दूसरे में बेटे के साथ उसकी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे, तो क्या ये मान लिया जाए कि गदर 3 में पोते के साथ उसकी बीवी को लेने पाकिस्तान जाएंगे?फैन का आइडिया सुन हंस पड़े सनी देओलशुभांकर का ये सवाल सुनकर सनी देओल हंसे और मजाकिया अंदाज में कहा कि बुरा आइडिया नहीं है। इसके बाद सनी देओल ने कहा- शर्मा जी (अनिल शर्मा) को बताना पड़ेगा। इसके बाद सनी देओल गदर के अपने किरदार तारा सिंह के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा गदर एक अच्छा महसूस कराने वाली फिल्म रही है। किरदारा तारा सिंह लोगों का प्यारा है।गदर 1 और 2, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर थीं बड़ी हिटगदर फ्रेंचाइजी की बात करें तो गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। गदर 1 को अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया था। गदर 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया था। गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।गदर 3 के बारे में क्या बोले थे डायरेक्टर अनिल शर्मा?गदर 2 की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो गदर 3 तभी बनाएंगे जब उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी। उन्होंने कहा था, ...मेरे लिए, अगर 'गदर' की कहानी एक बम थी, तो मैं 'गदर 2' तभी बनाता अगर मुझे एटम बम जैसी कहानी मिलती, और उसने इतिहास रचा। अब, अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी, तभी मैं इसे (गदर 3) बनाऊंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)