शाहरुख खान और अजय देवगन को मिले नोटिस के बीच बोले सनी देओल- कभी नहीं करूंगा पान मसाला का ऐड

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
शाहरुख खान और अजय देवगन को मिले नोटिस के बीच बोले सनी देओल- कभी नहीं करूंगा पान मसाला का ऐड

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 'विमल इलायची' के विज्ञापन मामले में टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और शाहरुख खान को कारण बताओ नोटिस भेजा है। FDA का मानना है कि विमल इलायची का विज्ञापन राज्य में बैन पान मसाला का सरोगेट विज्ञापन है।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को मिले इस नोटिस के बीच सनी देओल ने पान मसाला के विज्ञापन न करने को लेकर अपनी बात सामने रखी है। शुभांकरि मिश्रा ने अपने पॉडकास्ट में सनी देओल से कहा कि वो कभी किसी विज्ञापन में नहीं दिखते हैं। क्या उन्हें ये पान-मसाला के विज्ञापनों के ऑफर नहीं आते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए सनी देओल ने कहा कि उन्हें पान-मसाला एड्स के ऑफर आते हैं, लेकिन ये वो कभी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विज्ञापनों के लिए उनका जमीर नहीं मानता है।

सनी देओल ने कहा- मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मैं ऐसी कोई भी चीज नहीं करूंगा। ऑफर आते हैं, लेकिन मैं नहीं करता। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसमें मेरा भरोसा न हो। मैं इन सब चीजों को नहीं मानता। मुझे नहीं लगता कि इन्हें प्रमोट करना अच्छी बात है।

सनी देओल ने आगे कहा- मैं बहुत सी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर उन्हें करने की इजाजत नहीं देता, और जो चीजें मुझे सही लगती हैं, मैं उन्हें कर लेता हूं। सनी देओल ने इस बातचीत के दौरान ये भी बताया कि उन्हें बाकी एड्स के ऑफर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा- अगर मैं भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं और बाकी चीजों का भी, तो पता नहीं क्यों, मेरे पास विज्ञापन नहीं आते। वे मेरे पास क्यों नहीं आते, मुझे कोई अंदाजा नहीं है। जैसे पहले फिल्में नहीं आ रही थीं, वैसे ही विज्ञापनों के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User