लॉकअप में अपनी मर्जी से नहीं आए थे गोविंदा? पत्नी सुनीता पर भड़के; 'टीना से कहकर...'
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच तनाव अब बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों लोग एक दूसरे के प्रति भड़ास निकाल रहे हैं। गोविंदा और एक्ट्रेस रानी को साथ देखने के बाद सुनीता ने सुगर डैडी जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। अब गोविंदा ने सुनीता के उन बयानों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इतना ही नहीं, गोविंदा ने कहा कि पत्नी सुनीता ने टीना से कहकर उन्हें लॉकअप में बुलाया था।लॉकअप में अपनी मर्जी से नहीं आए थे गोविंदा?BollywoodLife ने गोविंदा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गोविंदा कहते हैं कि वो जो काम कर रहे हैं, उसमें वो दखल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वो अपना काम कर रही थीं, तो उन्होंने टीना से कहकर उन्हें लॉकअप में बुलाया था।गोविंदा का आरोप, सुनीता कर रही हैं बदनामगोविंदा कहते हैं, “अब काम बाहर में मिलता है वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। जब आप अपना काम कर रही थीं, चाहे वो खाने का शो था या वो लॉकडाउन (लॉकअप) था, टीना से कहकर दोनों शो में आपने ऐसे वैसे येन केन प्रकरण करके मुझे बुलवाया, मुझसे सेवाएं लीं...खैर वो तो आपका हक है। अब इस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है। आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए की मेरा बिजनेस ना हो।”सुनीता को गोविंदा ने क्या दी सलाहइसी वीडियो में गोविंदा एक्ट्रेस रानी का बचाव करते भी नजर आए। उन्होंने कहा, किसी गरीब परिवार के लोग जिस वक्त फिल्म लाइन में आया जाया करते हैं, उसे इस कदर लज्जित या बदनाम ना कीजिए कि वो भाग जाएं, वो डर जाएं। आप में क्षमता है, आप में ताकत है, शोहरत-इज्जत-दौलत सब मिली हुई ऊपर वाले ने दी है।इसका मतलब ये नहीं है कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें। ये शोभा नहीं देता है।बता दें, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में लॉकअप शो में पहुंची थीं। हालांकि, सुनीता ज्यादा दिन शो का हिस्सा नहीं थीं। खराब तबीयत का हवाला देते हुए सुनीता बीच शो से ही बाहर आ गई थीं। सुनीता को शो से वापस लेने के लिए गोविंदा और उनकी बेटी टीना पहुंची थीं। फराह खान ने गोविंदा से कहा था कि सुनीता बच्ची जैसी हैं, उनका ध्यान रखा करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)