बारिश की वजह से घर में आ रही सीलन तो अपनाएं ये तरीके, बेकिंग सोडा से दूर होगी समस्या
Monsoon Hack: बारिश के दिनों में घर की दीवारों पर सीलन की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये 6 उपाय अपनाएं। बेकिंग सोडा वाला हैक सीलन वाले घर से नमी दूर करने में मदद करेगा।
झमाझम बारिश और सुहाना मौसम सबको भाता है। लेकिन बारिश की वजह से घर और बाहर आफत भी आती है। बाहर सड़के पानी से डूब जाती हैं तो वहीं घरों की दीवारों में सीलन आने लगती है। ये सीलन ना केवल घर में नमी पैदा करती हैं बल्कि इससे फर्नीचर और घर के दूसरे सामान खराब होने का भी डर होता है। यहीं नहीं लगातार सीलन की वजह से घरों में दीमक लगना भी स्टार्ट हो जाती है। इसलिए सीलन को खत्म करना जरूरी होता है। अब अगर घर की दीवारों में आ रही सीलन से छुटकारा पाना है तो इन छोटे उपाय को जरूर अपनाएं।
घर की दीवारों पर सीलन आ रही तो सबसे पहले नालियों की लीकेज चेक करना जरूरी है। बाथरूम से निकलकर जाने वाली पाइप अंदर-अंदर कहीं फट तो नहीं गई। या फिर पानी की पाइप को जरूर चेक करवाएं। कई बार सीलिंग पर आने वाली सीलन की वजह ऊपर वाले फ्लोर की लीकेज जिम्मेदार होती है। इसलिए अपने आसपास, ऊपर-नीचे के एरिया की पाइप और लीकेज को चेक कर फिक्स करें। तभी सीलन रुकेगी।
बारिश के दिनों में बंद कमरों और घरों में नमी ज्यादा ट्रैप होती है। इसलिए मौका मिलते ही घर के खिड़की-दरवाजों को खोलें। जिससे साफ,स्वच्छ हवा घर के अंदर आ सके और घर के अंदर की नमी दूर हो, जिससे सीलन जैसी समस्या कम हो।
एक्जास्ट फैन सबसे सस्ता और अच्छा उपाय है। ये ना केवल घर के अंदर की बदबू को दूर करता है बल्कि घर में आ रही नमी को भी बाहर निकाल फेंकता है। जिससे दीवारों पर सीलन कम होती है।
बेकिंग सोडा को अच्छा मॉइश्चर अब्जॉर्ब करने वाला माना जाता है। तो जिस कमरे में नमी हो और दीवारों में सीलन दिख रही हो वहां पर कटोरी में करके दो से तीन जगह पर बेकिंग सोडा रख दें। ये कमरे के अंदर हो रही सीलन को कम करने में मदद करेगी।
कई बार बाहरी दीवारों में बनी खिड़कियों के चौखट के आसपास किनारों पर दरारें हो जाती है। इन दीवारों से पानी अंदर जाकर सीलन पैदा करता है। इसलिए कोनों की दरारों को अच्छी तरह से भरें। जिससे सीलन को रोका जा सके।
घर की दीवारों पर सीलन हो रही तो इन उपायों को करने के साथ ही वाटर प्रोटेक्शन उपाय करना जरूरी है। ऐसे केमिकल मार्केट में आते हैं जो दीवारों पर हो रही सीलन को कम करने में मदद करते हैं। ये सीलन की समस्या को कम करता है।
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं: सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)