गोल्ड नहीं..चांदी की ये 8 लाइटवेट अंगूठी बनवाएं, बजट में सुंदर लगेंगे आपके हाथ!

Silver Ring Designs: गोल्ड की अंगूठी तो आमतौर पर बजट से बाहर होती है। ऐसे में सिल्वर की रिंग भी आप ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल ट्रेंड में भी है और काफी कम बजट में बन जाती हैं। यहां कुछ फैंसी डिजाइन हम आपके लिए ले कर आए हैं।

Jul 09, 2026 - 09:03
0 2
गोल्ड नहीं..चांदी की ये 8 लाइटवेट अंगूठी बनवाएं, बजट में सुंदर लगेंगे आपके हाथ!

डेली वियर में ज्यादा ज्वैलरी पहनना किसी को पसंद नहीं होता लेकिन हाथ में एक प्यारी सी रिंग हो, तो ओवरऑल लुक बड़ा ही पॉलिश्ड लगता है। आप ज्यादा कुछ ना पहनें, सिर्फ हाथ में एक अंगूठी डाल लें तो भी किसी चीज की कमी नहीं लगती। इन दिनों तो मिनिमल सिल्वर रिंग्स का ट्रेंड भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऑफिस कॉलेज जाती हैं या डेली वियर के लिए ही कोई ज्वैलरी पीस लेने की सोच रही हैं, तो एक चांदी की अंगूठी बनवा सकती हैं। कम बजट में बन जाती है और बहुत ज्यादा फैंसी भी लगती है। यहां देखें कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स- (All Images Credit- Pinterest)

बिल्कुल पतली और हल्की रिंग चाहती हैं तो ये फ्लॉवर शेप डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। ये काफी लाइटवेट है और मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। आप अपनी बिटिया को कोई ज्वैलरी गिफ्ट लेना चाहती हैं, तो कम बजट में ये एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

एक इस तरह की स्टेटमेंट रिंग तो आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होनी ही चाहिए। ये आपके हाथों को बहुत ही पॉलिश्ड और क्लासी लुक देती है। इस तरह की अंगूठी की खासियत है इसका सदाबहार डिजाइन, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। साथ ही डेली वियर से ले कर हर एक मौके के लिए भी परफेक्ट रहता है।

थोड़ा यूनिक और अट्रैक्टिव डिजाइन चाहती हैं, तो ये पैटर्न बेस्ट रहेगा। इस तरह की सिल्वर रिंग डेली वियर के लिए भी एकदम परफेक्ट रहेगी और आप इसे किसी खास ओकेजन पर भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में थोड़ा हैवी जरूर लगता है लेकिन काफी लाइटवेट होता है।

वाइट स्टोन और सिल्वर का कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासी लगता है। अगर आपको कुछ ना समझ आ रहा हो, तो सिंपल स्टोन वर्क वाली ऐसी रिंग बनवा लें। काफी लाइटवेट है और हर तरह के आउटफिट के साथ चल जाती है। आप एथनिक आउटफिट पहनें या वेस्टर्न, ये रिंग हर किसी के साथ कमाल की लगेगी।

लोटस शेप ज्वैलरी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। हालांकि ये थोड़ी हेवी होती है इसलिए डेली वियर के लिए लोग नहीं लेते। लेकिन ये वाला मिनिमल डिजाइन डेली वियर में भी आराम से पहना जा सकता है। काफी लाइटवेट है और स्टोन वर्क के साथ बड़ा ही खूबसूरत भी लग रहा है।

इस तरह की एडजस्टेबल सिल्वर रिंग आजकल खूब चल रही हैं। एक तो इनमें साइज का कोई इश्यू नहीं होता, साथ ही ये देखने में भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव लगती हैं। बेस्ट बात है कि इन्हें भी हर तरह के आउटफिट के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। काफी मॉडर्न लगती हैं।

अगर आपको क्लासिक विंटेज ज्वैलरी का शौक है तो ये वाली रिंग आपको जरूर पसंद आएगी। इसका डिजाइन काफी ज्यादा यूनिक है, साथ ही बहुत हेवी भी नहीं है। इसलिए डेली वियर में कई महिलाएं इस तरह की रिंग प्रिफर कर रही हैं।

अगर आप ऑफिस जाती हैं और थोड़ा फॉर्मल लुक ही पसंद करती हैं, तो डेली वियर के लिए इस तरह की सिल्वर रिंग बनवा सकती हैं। ये बहुत ही मॉडर्न डिजाइन है, जो हाथों को भी काफी पॉलिश्ड दिखाता है। इस तरह की एक रिंग अगर आप पहन लें तो पूरे लुक में जान आ जाती है।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User