अनन्या राज का हुआ निधन, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
अनन्या राज का हुआ निधन, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

एक्टर अनन्या राज के परिवरा ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। अनन्या राज को 7व हावर्स टू गो (2016), द फाइनल एग्जिट (2017) और घोस्ट (2019) जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अनन्या राज के परिवार ने बताया कि एक्ट्रेस लंबे वक्त से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं।अनन्या राज ने 15 जुलाई को ली आखिरी सांसएक्ट्रेस के परिवार ने एक्ट्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई को हुआ था। एक्ट्रेस का निधन उनकी नींद में ही हुआ।नींद में ही दुनिया को कहा अलविदाएक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया गया है उस पर लिखा गया- ये अनन्या का परिवार है। बेहद दर्द के साथ बताना पड़ रहा है कि अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह हुआ। उन्होंने अपनी नींद में दुनिया को अलविदा कहा।परिवार ने बताया शारीरिक और मानसिक समस्या से जूझ रही थीं अनन्यापोस्ट में आगे जानकारी दी गई- वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। और इन परेशानियों से वो एक योद्धा की तरह लड़ीं। वो एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्चा आपकी कमी हमेशा खलेगी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?परिवार के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- उनका निधन जुलाई में हुआ और परिवार अब बता रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये हैरान करने वाला है। अनन्या खूबसूरत इंसान थीं। एक ने कहा- इस खबर पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। ओम शांति।2016 में किया था बॉलीवुड डेब्यूअनन्या राज के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ अनन्या राज रीजनल सिनेमा का भी हिस्सा थीं। वह तेलुगु फिल्म 'थग्गेदे ले' का हिस्सा थीं। वह तीन भाषाओं में बनी फिल्म 'मद्रासी गैंग' में भी नजर आई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User