Vastu Shastra: बाथरूम में कौन सी 7 चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए?
Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कुछ चीजें सोच-समझकर ही रखनी चाहिए। जानिए आखिर वो कौन सी 7 चीजें है जो यहां पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए?
वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने को बहुत ही महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि अगर बाथरूम में कुछ चीजों का ख्याल ना रखें तो इससे जिंदगी में कई मुश्किलें आ सकती हैं। जानिए वास्तु के अनुसार बाथरूम में किन 7 चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए?
बाथरूम में टूटा या फिर चटका हुआ शीशा लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ ही इसकी वजह से घर का माहौल बुरी तरह से प्रभावित होता है। अगर गलती से भी शीशा टूट जाए तो इसे तुरंत ही बदल देना चाहिए।
माना जाता है कि बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर पानी नहीं भर रहे हैं तो कोशिश करें कि बाल्टी को फिर उल्टा ही रख दिया जाए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद गंदे और गीले कपड़ों को बाथरूम में ऐसे ही नहीं छोड़ देना चाहिए। इन्हें धोकर सुखा लें। अगर ऐसा नहीं करना है तो गंदे कपड़ों को लॉन्ड्री बैग में रखने की कोशिश करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में घिसी हुई या फिर टूटी हुई चप्पल नहीं रखनी चाहिए और ना ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी चीजें घर में अच्छी एनर्जी को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। मौका देखते ही इन्हें हटा देना ही सही होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी टूटे हुआ सामान गलती से भी नहीं रखना चाहिए। टूटी हुई चीजें घर में अच्छी एनर्जी ला ही नहीं सकती हैं।
वास्तु नियम के अनुसार बाथरूम में गलती से भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इस बात का तो खास ख्याल रखें कि यहां टूटी हुई या फिर गीली हो चुकी झाड़ू तो भूलकर भी नहीं रखनी है। इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो इसे बाद में साफ और सूखी हुई जगह पर ही रखें।
आजकल लोग बाथरूम में पौधे रखते हैं। हालांकि अगर पौधा सूख जाए को इसे तुरंत हटा दें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)