ईरान का अमेरिका पर वार का प्लान, इधर महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Top News Today: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध जैसे हालात ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब ईरान अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने की ठोस तैयारी में जुट गया है। खबर है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध का दायरा बढ़ाते हैं तो ईरान यूरोप में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। अब तक तेहरान इस संघर्ष को मध्य पूर्व तक सीमित रखे हुए था, लेकिन अब वह इसे और आगे बढ़ाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इधर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने कथित भड़काऊ भाषण के मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अदालत के बार-बार जारी समन और पेश होने के आदेश का उल्लंघन करने के बाद यह कठोर कदम उठाया गया है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...अमेरिका पर जोरदार हमले की तैयारी में ईरानईरान और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच तेहरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर संभावित हमले की योजना बना ली है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते के बावजूद बीच-बीच में हमलों का सिलसिला जारी है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध का दायरा बढ़ाते हैं, तो ईरान यूरोप में स्थित अमेरिकी सैन्य परिसंपत्तियों पर हमला करने की तैयारी में है। अब तक ईरान ने इस संघर्ष को मध्य पूर्व तक सीमित रखा था और दुबई तथा कुवैत जैसे स्थानों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा था। लेकिन अब ईरानी सैन्य अधिकारियों ने दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देशों, खासकर बुल्गारिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के विकल्प पर विचार शुरू कर दिया है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/international/iran-us-war-update-if-you-tease-us-we-wont-let-you-go-iran-plans-massive-attack-on-america-201787141047653.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारीपश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। कथित भड़काऊ भाषण के मामले में अदालत के बार-बार जारी समन और पेश होने के आदेश का उल्लंघन करने के बाद यह कठोर कदम उठाया गया। अदालत ने वारंट की तामीली संबंधी रिपोर्ट 28 अगस्त तक पेश करने का निर्देश भी दिया है। महुआ मोइत्रा पर महिलाओं का अपमान करने और नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है। इससे पहले अदालत ने उन्हें कई बार समन भेजे थे, लेकिन वे किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/west-bengal-court-issued-arrest-warrant-against-tmc-mp-mahua-moitra-in-hate-speech-case-201787140157862.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाबयोग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद तथा अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कंगना के ‘गटर’ वाले बयान पर निशाना साधने वाले बाबा रामदेव पर अब अभिनेत्री ने पलटवार किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं मिली, जो पक्के तथ्यों पर आधारित हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/kangana-ranaut-attacks-baba-ramdev-says-baba-ji-meri-jawani-ke-sapne-mat-dekho-201787136305184.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)