बंटवारा 1947 vs आवारापन 2: 19 साल पहले सनी देओल से हारे थे इमरान हाशमी, अब बॉक्स ऑफिस पर पलटा खेल
इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इन दोनों के बॉक्स ऑफिस क्लैश में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई है। पर ये पहली बार नहीं है जब इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच क्लैश हुआ हो। साल 2007 में भी सनी देओल की अपने और इमरान हाशमी की आवारापन में क्लैश देखने को मिला था। आइए जानते हैं उस वक्त किस फिल्म ने बाजी मारी थी।आवारापन और सनी देओल की अपने 29 जून, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस वक्त आवारापन अपने से हार गई थी, लेकिन 19 साल बाद इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस का खेल पलट दिया है।अपने का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?boxofficeindia.com के मुताबिक, 2 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 30.98 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 10.34 करोड़ की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर अपने एवरेज साबित हुई थी। अपने में सनी देओल के साथ बॉबी देओल, धर्मेंद्र और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। अपने एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म थी। फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।आवारापन का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?इमरान हाशमी की आवारापन का बजट 18 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 10.84 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 4.47 करोड़ की कमाई की थी। आवारापन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इमरान हाशमी की फिल्म को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा श्रेया सरन और आशुतोष राणा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही डिजास्टर साबित हुई हो, लेकिन समय के साथ फिल्म कल्ट बन गई और फिल्म का म्यूजिक भी काफी पसंद किया गया था।आवारापन 2 और बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन19 साल पहले भले ही इमरान हाशमी की फिल्म सनी देओल की फिल्म के सामने फीकी पड़ गई थी, लेकिन अब साफ है कि इमरान हाशमी ने पूरा खेल पलट दिया है। 16 अगस्त, रात 9 बजे तक इमरान हाशमी की फिल्म ने 77.61 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है। इमरान हाशमी ने न केवल सनी देओल की फिल्म को पछाड़ा है बल्कि आवारापन के लाइफटाइम कलेक्शन से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है। बंटवारा 1947 की बात करें तो रात 9 बजे तक फिल्म ने 25.77 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)