लागातार तीसरे दिन आवारापन 2 से पीछे रही बंटवारा 1947, रविवार को किसने की कितनी कमाई?
आवारापन 2 लगातार तीसरे दिन सनी देओल की बंटवारा 1947 से आगे निकल गई है। अगर आवारापन 2 इसी तरह से आगे बढ़ती रही तो फिल्म अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआती दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। तीसरे दिन यानी 16 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।आवारापन 2 का रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?sacnilk.com के मुताबिक, आवारापन ने तीसरे दिन 26.25 करोड़ (नेट) की कमाई की। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 98.40 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 104.40 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 80 करोड़ (रात 10 बजे तक) से ज्यादा हो गया है।फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 82 करोड़ हो गया है। बंटवारा 1947 का तीसरे दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन भारत में 31.91 करोड़ हो गया है। फिल्म की नेट कमाई 26.75 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.41 करोड़ हो गया है।बंटवारा 1947 ने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.50 करोड़ रहा है। इस तरह बंटवारा 1947 का टोटल कलेक्शन 26.75 करोड़ हो गया है।बंटवारा 1947 और आवारापन 2 आज की ऑक्यूपेंसीआवारापन 2 के आज सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.69 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 60.38 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 68.62 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 51.56 पर्सेंट रही।बंटवारा 1947 के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 11.85 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 29.38 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 33.54 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 24.92 पर्सेंट रही।14 अगस्त को रिलीज हुई थीं दोनों फिल्मेंबंटवारा 1947 और आवारापन 2, दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। बंटवारा 1947 को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, आवारापन 2 को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)