आवारापन 2 के बाद आएगा तीसरा पार्ट? इमरान हाशमी ने दिया बड़ा हिंट

Aug 16, 2026 - 08:24
0 1
आवारापन 2 के बाद आएगा तीसरा पार्ट? इमरान हाशमी ने दिया बड़ा हिंट

आवारापन 2 के प्रमोशन के लिए मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे इमरान हाशमी ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दी है। फैंस से बातचीत के दौरान उन्होंने आवारापन 3 को लेकर हिंट दी। इमरान हाशमी अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ मुंबई के थिएटर में पहुंचे थे।जब आवारापन 2 देख रहे लोगों से इमरान ने की बातइमरान हाशमी अपनी को-स्टार के साथ मुंबई के थिएटर में पहुंचे थे। फिल्म देखने आए लोगों से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, ये वो फिल्म है जो मेकर्स से ज्यादा फैंस की है, इसलिए ही हम वापस आए। हमने जयादा एक्शन और इमोशन्स के साथ इस सफर को और भी रोमांचक बना दिया है। शुक्रवार को यह फ़िल्म हमारे हाथों से निकलकर आपके हाथों में आ जाएगी।आवारापन 3 को लेकर दिया फैंस को हिंटइमरान हाशमी ने लोगों से फिल्म के इंटरवल में बात की। जब एक फैन ने कहा कि फिल्म सुपरहिट होगी, इमरान ने जवाब दिया- फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है, सेकेंड हाफ ज्यादा अच्छा है। इसी दौरान इमरान हाशमी ने कहा- हम आशा करते हैं आपको पूरी फिल्म पसंद आए, और उम्मीद है कि जल्द ही आवारापन 3 भी आएगी।साल 2007 में आई फिल्म का सीक्वल है आवारापन 2आवारापन 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए हैं।आवारापन 2 की अबतक की कमाईआवारापन 2 की अबतक की कमाई यानी 15 अगस्त शाम 7 बजे तक की बात करें तो फिल्म ने भारत में 41.51 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ और आज यानी दूसरे दिन 19.51 करोड़ की कमाई की है।शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी ने की है वापसीआवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो फिल्म को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया था।आवारापन 29 जून, 2007 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन समय के साथ-साथ इमरान हाशमी की ये फिल्म कल्ट बन गई और यही वजह है कि आवारापन 2 को बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User