आपके फ्रिज के ऊपर भी रखी हैं ये 7 चीजें? आज ही हटा दें, वरना हो सकता है भारी नुकसान!

फ्रिज के ऊपर अक्सर लोग ढेर सारा सामान रख देते हैं, जिससे जगह तो बच जाती है लेकिन दूसरा नुकसान हो सकता है। आज ऐसी ही 7 चीजों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो फ्रिज के टॉप पर आपको बिल्कुल नहीं रखनी हैं।

Jul 09, 2026 - 10:28
0 1
आपके फ्रिज के ऊपर भी रखी हैं ये 7 चीजें? आज ही हटा दें, वरना हो सकता है भारी नुकसान!

फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके अंदर तो लोग खाने-पीने का सामान स्टोर करते ही हैं, साथ ही फ्रिज के ऊपर भी कई चीजों का ढेर जमा कर देते हैं। आमतौर पर स्टोरेज की जगह कम होने की वजह से ही लोग फ्रिज के ऊपर फल-सब्जियां, मसालों के डिब्बे, तेल की बोतल, मिक्सर वगैरह रख देते हैं। देखने में ये तरीका आपको भले ही काफी जगह बचाने वाला लगे, लेकिन ऐसा कर के आप अपना ही नुकसान कर रहे हैं। दरअसल फ्रिज चलते हुए गर्मी छोड़ता है। ऐसे में जब आप इसके ऊपर कुछ चीजें रख देते हैं, तो उससे उन चीजों पर भी असर पड़ता है, साथ ही फ्रिज की परफॉर्मेंस पर भी। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ टॉप चीजों के बारे में बता रहे हैं, को आपको फ्रिज के ऊपर बिल्कुल भी नहीं रखनीं चाहिए।

अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर मिक्सर, जूसर, माइक्रोवेव और ओवन जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक आइटम रख देते हैं। इससे आपकी जगह तो बच जाती है, लेकिन फ्रिज के ऊपरी हिस्से पर काफी जोर पड़ता है। चलते हुए फ्रिज गर्म भी हो जाता है, लेकिन उसे ठंडा होने के लिए जगह नहीं मिल पाती। इसलिए ऐसे उपकरणों को फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए।

बहुत से लोग दवाइयों के पैकेट और बोतल फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, ताकि उन्हें याद से खा लें। लेकिन इससे आपकी दवाइयों की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल फ्रिज का ऊपरी हिस्सा अक्सर गर्म बना रहता है। ऐसे में ज्यादा हीट की वजह से दवाइयों के इंग्रेडिएंट्स ब्रेक डाउन हो सकते हैं, जिससे दवाई का इफेक्ट कम हो सकता है।

बाजार से फल या सब्जियां ला कर कुछ लोग सीधा उन्हें फ्रिज के ऊपर रखकर छोड़ देते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। फ्रिज से निकलने वाली गर्मी की वजह से फल और सब्जियां जल्दी पक जाते हैं और उनके खराब होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।

सजावट के लिए अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर कोई छोटा सा पौधा सजा देते हैं। ये देखने में सुंदर जरूर लगता है लेकिन पौधे के लिए सही नहीं है। फ्रिज से निकलने वाली गर्म हवा की वजह से पौधा जल्दी सूखने लगता है और उसकी पत्तियां भी पीली पड़ने लगती है। इतना ही नहीं पौधे को पानी देते हुए वो फ्रिज में भी टपककर गिर सकता है।

रसोई में जगह कम होने की वजह से गृहणियां मसाले और तेल के डिब्बे भी कई बार फ्रिज के ऊपर ही रख देती हैं। ऐसा करना भी सही नहीं माना जाता है क्योंकि फ्रिज से लगातार निकलने वाली गर्मी की वजह से मसालों का फ्लेवर कम हो सकता है। वहीं तेल में अजीब सी महक आ सकती है और उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।

ब्रेड, बिस्किट या दूसरे बेकरी प्रोडक्ट्स भी फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए। फ्रिज का टॉप अक्सर गर्म बना रहता है, जिस वजह से ब्रेड या अन्य बेकरी प्रोडक्ट्स में मॉइश्चर आ सकता है। इस वजह से ये जल्दी खराब हो सकते हैं।

फ्रिज के टॉप पर भारी बर्तन, डिब्बे, मशीनें या कोई भी उपकरण नहीं रखना चाहिए। ज्यादा वजन रखने से फ्रिज के ऊपरी हिस्से पर काफी दवाब पड़ता है, जिससे उसकी कूलिंग पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही भारी सामान को बार बार उतारते समय गिरने का डर भी बना रहता है।

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है। करियर की शुरुआत अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी। लेखन शैली और दृष्टिकोण अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है। विशेषज्ञता के क्षेत्र लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज फैशन और एथनिक स्टाइलिंग ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User