दिल्ली में फिर प्रोटेस्ट करेंगे 'कॉकरोच', मणिपुर में हिंसा की आग; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Top News Today: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। सीजेपी का आरोप है कि सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए वादे पूरे नहीं किए, इसलिए जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। दूसरी ओर मणिपुर के सेनापति और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने कई घर फूंके, तोड़फोड़ की और सीआरपीएफ के एक जवान को गोली लग गई। तनाव के चलते नगा संगठनों ने एनएच-2 को पूरी तरह जाम कर दिया है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...दिल्ली में एक बार फिर जुटेंगे 'कॉकरोच'जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन चला चुकी कॉकरोच जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़े पैमाने पर जुटान का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। सीजेपी का आरोप है कि भारत सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। पार्टी के अनुसार, सरकार के इन वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था। 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/ncr/cockroach-janta-party-protest-march-in-new-delhi-on-5-september-201787571472003.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...> पढ़ें पूरी खबर...मणिपुर में फिर भड़की हिंसामणिपुर के सेनापति और उससे सटे कांगपोकपी जिले के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर हिंसा और गोलीबारी की गंभीर घटना सामने आई है। उपद्रवियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ की। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया। तनाव को देखते हुए नगा जनजातीय संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2, इंफाल-दिमापुर) को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे मणिपुर और नागालैंड के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/manipur-violence-senapati-mobs-burn-down-several-houses-crpf-jawan-is-shot-201787569777540.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर>पढ़ें पूरी खबरदारोगा बनने वाले सिपाहियों को जमा करने होंगे आठ-आठ लाखउत्तर प्रदेश में पिछले महीने जारी हुए दारोगा भर्ती के परिणाम ने चयनित सिपाहियों को नई परेशानी में डाल दिया है। दारोगा बनने से पहले इन्हें सरकारी खजाने में करीब आठ लाख रुपये जमा करने होंगे। इसमें दो साल की सैलरी भी शामिल है। बागपत में तैनात 21 सिपाहियों ने भी यह परीक्षा पास की है। उनका दो साल का प्रोबेशन पीरियड अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में सिपाही की नौकरी छोड़ने पर उन्हें ट्रेनिंग का खर्च और दो साल का वेतन जमा करना होगा, जो लगभग आठ लाख रुपये बैठता है। जब ये चयनित अभ्यर्थी सिपाही पद पर भर्ती हुए थे, तब उनसे एक बॉन्ड भरवाया गया था, जिसमें परिवीक्षा अवधि में नौकरी न छोड़ने की शर्त लिखी थी। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/constable-becoming-sub-inspector-will-have-to-pay-8-lakh-each-and-also-surrender-two-years-salary-201787566293155.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...गोविंदा ने पत्नी सुनीता को फिर फॉलो कियाबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी सोशल मीडिया गतिविधि पर भी फैंस की नजर बनी हुई है। गोविंदा इंस्टाग्राम पर फिलहाल कुल 25 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को अनफॉलो कर दिया है। इसके स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे। लेकिन अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में साफ दिख रहा है कि उन्होंने सुनीता आहूजा को दोबारा फॉलो कर लिया है। परिवार के सदस्यों में उनकी बेटी टीना आहूजा भी शामिल हैं, जिन्हें गोविंदा फॉलो करते हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/govinda-and-sunita-ahuja-unfollows-each-other-on-instagram-during-marital-drift-201787572135591.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...कोलंबो टेस्ट: मजबूत स्थिति में भारतभारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने 171 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। उन्होंने अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक लगाया था। देवदत्त पडिक्कल ने भी सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 193 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 117 रन बनाए। ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाए। श्रीलंका की ओर से पेसर अथिता फर्नांडो ने 4 विकेट लिए। स्पिनर केशारा नुवानथा और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने 1 विकेट चटकाया। वहीं, श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर में लाहिरु उदारा (1) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करवाया। यशस्वी ने तीसरी स्लिप में डाइव लगाकर मुश्किल कैच पकड़ा। फिलहाल श्रीलंका के लिए कामिल मिशरा (0) और प्रभात जयसूर्या (1) बल्लेबाजी कर रहे हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/ind-vs-sl-day-2-live-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-live-scorecard-update-colombo-match-commentary-rishabh-pant-201787544208603.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)