'घरों में पहुंचा एसिड जैसा पानी', दहशत में नोएडा के लोग; प्राधिकरण से तुरंत कार्रवाई की मांग

Aug 17, 2026 - 02:35
0 2
'घरों में पहुंचा एसिड जैसा पानी', दहशत में नोएडा के लोग; प्राधिकरण से तुरंत कार्रवाई की मांग

नोएडा के सेक्टर-12 में सोमवार सुबह घरों में गंदा, पीला और एसिड जैसा पानी आने से हड़कंप मच गया। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा के सेक्टर-12 में लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचा। जागरण

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-12 में सोमवार सुबह घरों में सप्लाई हुआ पानी बेहद गंदा, पीला और लोगों के अनुसार, एसिड जैसा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई।

प्लाट ओनर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पोरवा), सेक्टर-12 ने नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पोरवा के अध्यक्ष ने बताया कि सुबह नलों से आया पानी सामान्य नहीं था। पानी का रंग पीला होने के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए।

लोगों का कहना है कि यदि पाइपलाइन के जरिए ऐसा पानी घरों तक पहुंच रहा है तो यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर मामला है। प्राधिकरण को तत्काल पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करानी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि पानी दूषित होने की वजह क्या है।

एसोसिएशन ने प्राधिकरण से पिछले छह माह की नगर जलापूर्ति की टीडीएस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की है। साथ ही पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कराने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में दूषित पानी की समस्या बरकरार, शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई

पोरवा ने फोनरवा से भी मामले में हस्तक्षेप कर जल विभाग के अधिकारियों के सामने सेक्टर-12 की समस्या उठाने और जल्द समाधान कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User