JPSC-JSSC आंदोलन में वार्ता पर गरमाई सियासत, BJP ने सरकार को घेरा तो वही कांग्रेस बोली- जिद छोड़ समाधान निकालें

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
JPSC-JSSC आंदोलन में वार्ता पर गरमाई सियासत, BJP ने सरकार को घेरा तो वही कांग्रेस बोली- जिद छोड़ समाधान निकालें

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच आज फिर वार्ता होगी। इस पर भाजपा ने सरकार को घेरा, जबकि कांग्रेस ने दोनों पक्षों से जिद छोड़कर समाधान निकालने की अपील की है।

जागरण संवाददाता, रांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच आज फिर वार्ता का दौरा होने वाला है। हालांकि वार्ता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सरकार और छात्रों दोनों से जिद छोड़कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने की अपील की।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि छात्रों और सरकार के बीच बातचीत होनी चाहिए और भाजपा को वार्ता से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलनकारी छात्रों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने वार्ता में शामिल चार मंत्रियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मंत्री शुरुआत से छात्रों के साथ हुई बातचीत का हिस्सा है, लेकिन उनकी मौजूदगी के बावजूद पिछली वार्ताएं किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। उन्होंने आगे कहते हुए ये आरोप लगाया कि इनमें से दो मंत्रियों ने छात्रों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थी। ऐसे उन्हें आज की वार्ता से अलग किया जाता तो बेहतर संदेश जाता।

#WATCH | Ranchi: On fresh round of talks between student protesters and Jharkhand Govt today, BJP Jharkhand Chief Spokesperson Pratul Shah Deo says, "We have no objections to talks. The talks should indeed take place and the Govt should accept demands of the protesters. But it… pic.twitter.com/pT8Z2Xoz4C

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद बातचीत में शामिल होना चाहिए था। आखिर सरकार छात्रों की मांगों को स्वीकार करने में क्यों हिचक रही है। उन्होंने सरकार पर छात्रों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया। साथ ही यह भी कहा कि सरकार को छात्रों की मुख्य मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार शुरुआत से ही छात्रों की मांगों का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने छात्रों और सरकार दोनों से अपनी-अपनी जिद छोड़ने की अपील की। राजेश ठाकुर के मुताबिक, किसी भी समझौते तक पहुंचने के लिए जरूरी है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात सुनें और समाधान के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा कि छात्रों को केंद्र में रखकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों को साथ बैठना चाहिए, ताकि सकारात्मक परिणाम निकल सके।

#WATCH | Ranchi: On fresh round of talks between student protesters and Jharkhand Govt today, former State Congress president Rajesh Thakur says, "Right from the beginning, we have made efforts to find a solution to the demands of students. For this, we have been having… pic.twitter.com/Uuh1OcbXMY

राजेश ठाकुर ने छात्रों से आंदोलन को लेकर लगातार दबाव बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यदि छात्र केवल सरकार के आश्वासन के बाद घर लौट जाएंगे तो व्यवस्था में जरूरी सुधार नहीं हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों को भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग पर लगातार आवाज उठाते रहना चाहिए। उनके अनुसार, व्यवस्था में वास्तविक बदलाव के लिए छात्रों को लंबे समय तक अपनी मांग पर कायम रहना होगा।

राजेश ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी छात्रों के आंदोलन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीति कर रहे हैं और उन्हें छात्रों के आंदोलन से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीतिक दलों की राजनीति से अलग रहकर भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच, CBI जांच समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में आज की ताजा वार्ता को आंदोलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत किसी ठोस समाधान तक पहुंचती है या आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रहता है। 

यह भी पढ़ें- ‘ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा’, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता ने सरकार को दी चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User