HUDCO Recruitment 2026: मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी; पढ़ें पूरी डिटेल्स

Aug 31, 2026 - 12:55
0 0
HUDCO Recruitment 2026: मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी; पढ़ें पूरी डिटेल्स

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) ने मैनेजर पदों पर भर्ती के निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। HUDCO, भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली सरकारी कंपनी है। इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन HUDCO की आधिकारिक वेबसाइट hudco.org.in पर जाकर करना होगा।HUDCO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्सभर्ती अभियान के तहत अलग-अलग मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो इस प्रकार है-पद का नाम- पदों की संख्याडिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)-01असिस्टेंट जनरल मैनेजर (E-4)- 01डिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)-03सीनियर मैनेजर (E-3)-03HUDCO Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन?अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार निर्धारित वेतन दिया जाएगा। नीचे जानिए किस पद के लिए कितनी सैलरी-पद- सैलरीडिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)- 80000–220000 रुपयेअसिस्टेंट जनरल मैनेजर (E-4)- 70000–200000 रुपयेडिप्टी जनरल मैनेजर (E-5)- 80000–220000 रुपयेसीनियर मैनेजर (E-3)- 60000–180000 रुपयेHUDCO Recruitment 2026: योग्यतापद के अनुसार उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर के कुछ पदों के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक से पास होने चाहिए। फाइनेंस स्पेशलाइजेशन के साथ MBA या दो वर्षीय PG डिप्लोमा को योग्यता के तौर पर रखा गया है।अन्य पदों के लिए योग्यतावहीं, कुछ डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार के पास CA/CMA या फाइनेंस स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय फुल-टाइम MBA/PG डिप्लोमा होना चाहिए। MBA/PG डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA/ग्रेड जरूरी है। CA/CMA उम्मीदवारों के मामले में 60 प्रतिशत अंक की शर्त लागू नहीं होगी।HUDCO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?सबसे पहले उम्मीदवार HUDCO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hudco.org.in पर जाएं।इसके बाद यहां होम पेज पर करियर्स के लिंक पर क्लिक करें।अब आपको यहां ऑनलाइन आवेदन लिंक यानी अप्लाई नाऊ पर क्लिक करना होगा।अब आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करना होगा।इसके बाद आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें।आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User