RPSC APO Admit Card 2026: 371 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Aug 31, 2026 - 12:55
0 0
RPSC APO Admit Card 2026: 371 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग की ओर से RPSC APO लिखित परीक्षा 2 सितंबर 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 371 खाली पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्यउम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि RPSC APO एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof) भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगीएडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय सहित अन्य जरूरी जानकारी दी गई होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लेने की सलाह दी जाती है।चयन प्रक्रिया और सैलरी स्केलसहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग (स्क्रीनिंग) ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें लॉ (70%) और हिंदी/अंग्रेजी व्याकरण (30%) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा विवरणात्मक परीक्षा होगी, जिसमें लॉ पेपर (300 अंक) और भाषा पेपर (100 अंक) शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच होगी।सैलरी: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 के तहत बेहद आकर्षक वेतनमान, पेंशन (NPS), और चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड1. सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. होम पेज पर Assistant Prosecution Officer - 2026 (Pre) Exam से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।5. अब आपका RPSC APO Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।6. एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें।7. अंत में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User