Box Office Day 3: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ संडे को भी करेगी धमाका, शाम 5 बजे तक कमाए इतने

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
Box Office Day 3: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ संडे को भी करेगी धमाका, शाम 5 बजे तक कमाए इतने

14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। ओरिजिनल फिल्म आवारापन के 19 साल बाद भी फिल्म के लीड हीरो इमरान को खूब प्यार मिल रहा है।फिल्म बनाते समय मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि एक सीक्वल रिलीज के पहले दिन ही ओरिजिनल फिल्म आवारापन के लाइफटाइम कलेक्शन से दोगुनी कमाई कर लेगी। शुक्रवार और शनिवार के दिन धमाका करने के बाद अब ये संडे को भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है। जानिए संडे शाम 5 बजे तक फिल्म का कलेक्शन-अवारावान 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे 3अवारावान 2 ने पहले दिन 22 करोड़ रुपए, दूसरे दिन यानी शनिवार को 33।75 करोड़ रुपए और आज संडे को शाम 5 बजे तक 12 करोड़ रुपए तक कमा लिए हैं। आज रात तक ये कलेक्शन 35 करोड़ के पार पहुंच सकता है। अब तक कुल कलेक्शन 68 करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म पर मेकर्स ने 45 से 50 करोड़ रुपए खर्च किए थे। फिल्म में 3 दिनों में ही ये बजट पार कर दिया है।आवारापन 2 निकली बंटवारे 1947 से आगेसाल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन रिलीज हुई थी। फिल्म की टक्कर सनी देओल की अपने से हुई थी जिसका नुकसान आवारापन के मेकर्स को उठाना पड़ा। फिल्म बोक्स्क ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब 19 साल बाद एक बार फिर से इमरान हाशमी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई है। इस बार इमरान की आवारापन 2 आगे निकल गई है। फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट ने इस फिल्म को हिट घोषित कर दिया है।सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के तीसरे दिन की कमाईसनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 की बात करें तो 14 अगस्त को रिलीज इस फिल्म से कमाई की उम्मीदें थीं। । राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बंटवारे के दर्द को बयान कर रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में पहले दिन उम्मीद से कम 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 13.50 करोड़ और आज संडे शाम 5 बजे तक 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कुल कलेक्शन 20 करोड़ पार पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User