मधुबाला की वो आखिरी फिल्म, जिसे दुनिया कभी नहीं देख सकी, शूट हो चुकी थीं 10 रील्स, लेकिन सेट पर ही दो बार...

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
मधुबाला की वो आखिरी फिल्म, जिसे दुनिया कभी नहीं देख सकी, शूट हो चुकी थीं 10 रील्स, लेकिन सेट पर ही दो बार...

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मधुबाला को कौन नहीं जानता है। अपने करियर में मधुबाला ने कई शानदार फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते मधुबाला ने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज किया। मधुबाला आज भी अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। मधुबाला को आज भी खूबसूरती में कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई। उनकी खूबसूरती पर पूरा देश मरता था। यही नहीं उनके प्यार में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो और मुंबई पर राज करने वाला डॉन हाजी मस्तान मिर्जा तक पागल थे। मधुबाला ने अपने करियर में मुगल-ए-आजम जैसी ऐतिहासिक फिल्म दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक फिल्म कभी रिलीज ही नहीं पाई। क्योंकि अपनी बीमारी के चलते वो कभी उसे पूरा कर ही नहीं पाईं। आइए जानते हैं कौन सी थे वो फिल्म?ये थी वो मधुबाला की वो आखिरी अधूरी फिल्मदरअसल, ये साल 1966 में बनी रही फिल्म 'चालाक' मधुबाला के करियर की आखिरी अधूरी फिल्म थी। इस फिल्म में मधुबाला के अपोजिट राज कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को जे.के. नंदा निर्देशित कर रहे थे, जिन्होंने के.एल. सहगल की आखिरी फिल्म 'परवाना' (1947) का निर्देशन किया था। इस फिल्म को लेकर मधुबाल काफी उत्साहित थीं। वो इसके किसी भी हाल में पूरा करना चाहती थी, लेकिन किस्मत और खराब सेहत ने उनका साथ नहीं दिया। 6 सालों तक बीमारी के चलते घर पर रहीं कैदसाल 1960 तक फिल्म 'चालाक' की शूटिंग बेहद शानदार चल रही थी, लेकिन तभी मधुबाला अपनी दिल की बीमारी (कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज) के कारण सेट पर बेहोश हो गईं। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट करने का आदेश दिया। इसक बाद शूटिंग वहीं पर रुक गई। उधर मधुबाला 6 सालों तक मधुबाला अपनी बीमारी के चलते घर पर ही कैद रहीं। वहीं, सेट पर फिल्म के डिब्बे बंद रील्स धूल खाते रहे।जानलेवा बीमारी के बावजूद नहीं मानी हारमधुबाला ने हार नहीं मानी और जानलेवा बीमारी के बावजूद वो उसे पूरा करना चाहती थीं। उन्होंने 1966 में अपनी फिल्म 'चालाक' के आखिरी बचे हुए कुछ दिनों की शूटिंग करने का फैसला लिया और सेट पर पहुंची, लेकिन उनके शरीर ने उनका साथ नहीं दिया और वो फिर से बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद ये फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। 23 फरवरी 1969, महज 36 साल की उम्र में, बॉलीवुड की वीनस मधुबाला हमेशा के लिए खामोश हो गईं। उनके निधन ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। ये थे फिल्म के वो अनरिलीजड गानेमधुबाला की इस अनरिलीज फिल्म 'चालाक' के हिस्से को लोगों ने इसके गानों के जरिए महसूस किया। वो भी तक जब सिंगर मुकेश कुमार इसके अनरिलीजड गानों को अपने कॉन्सर्ट में गाते थे। इसके गानों की बात करें तो 'दिल का नजराना ले ओ दिलदार ले' और 'अरे जवानी बड़ी तूफानी' को गायक किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। 'मन गाए वो तराना' को गायक सुमन कल्याणपुर ने गाया। इसके अलावा 'यहां कौन है तेरा' और 'अगन से अगन बुझा'को आशा भोसले ने गाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User