'मेरा रेवेन्यू मत रोकिए', जब शाहरुख खान ने विवादित प्रोडक्ट्स का एड करने का किया था बचाव

Aug 16, 2026 - 08:24
0 1
'मेरा रेवेन्यू मत रोकिए', जब शाहरुख खान ने विवादित प्रोडक्ट्स का एड करने का किया था बचाव

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 'विमल इलायची' के विज्ञापन मामले में टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और शाहरुख खान को कारण बताओ नोटिस भेजा है। FDA का मानना है कि विमल इलायची का विज्ञापन राज्य में बैन पान मसाला का सरोगेट विज्ञापन है। एक्टर्स को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। शाहरुख खान या किसी भी एक्टर की ओर से इस बारे में अभी तक आधिकारिक बयान तो नहीं आया है, लेकिन सालों पहले शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर सरकार को लगता है कि कोई प्रोडक्ट समाज के लिए अच्छा नहीं है, तो उसे बैन करना चाहिए।शाहरुख ने सालों पहले ऐसे विज्ञापन करने को लेकर क्या कहा था?सालों पुराने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से पत्रकार करण थापर ने कहा था कि हेल्थ मिनिस्टर ने खास तौर पर आपका और दूसरों का नाम लेते हुए कहा है कि आप जैसे सेलिब्रिटीज को सॉफ्ट ड्रिंक्स का विज्ञापन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते और बच्चे आपको देखकर इन्हें पीना शुरू कर देते हैं।इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने जवाब में कहा था- मैं किसी भी अथॉरिटी से कहना चाहूंगा कि आप इसे बैन करें, इसे देश में बिकने ही न दें। अगर सिगरेट बुरी है, तो सिगरेट बनाना बंद कर दें। अगर आपको लगता है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स बुरे हैं, तो उन्हें बनने ही मत दीजिए। मेरा कहना है कि आप प्रोडक्शन नहीं बंद कर रहे हैं क्योंकि उससे रेवेन्यू आता है। तो मेरा रेवेन्यू भी मत बंद कीजिए। मैं एक एक्टर हूं, मुझे काम करना है और उससे कमाई करनी है। साफ है, अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है, तो उसे बनाना बंद कर दीजिए। क्या है FDA नोटिस का पूरा मामला?FDA ने नोटिस के बारे में बात करें तीनों स्टार्स को 15 दिन का समय दिया है कि वो ये साबित करें कि विमल इलायची वाकई एक अलग प्रोडक्ट है या फिर ये राज्य में बैन विमल पान मसाला और तंबाकू को प्रमोट करने के लिए बनाया गया एक सरोगेट या ब्रांड-एक्सटेंशन एड है। FDA ने नोटिस में क्या कहा?FDA ने तीनों स्टार्स से उन सभी टीवी चैनल्स, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जानकारी मांगी है जहां ये एड टेलीकास्ट या पब्लिश हुए हैं। एक्टर्स को इस एड का एटरटाइम भी एफडीए को बताना होगा। एक्टर्स को FDA को ये भी बताना होगा कि उनके और इस ब्रांड मालिक के बीच किस तरह का कमर्शियल या लीगल एग्रीमेंट हुआ है।15 दिन के अंदर देना होगा जवाबनोटिस में साफ किया गया है कि एक्टर्स को 15 दिन के अंदर लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर एक्टर्स ऐसा करने में असफल होते हैं तो उन्हें लाखों का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। साथ ही, एक्टर्स पर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है। अभी तीनों एक्टर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पर शाहरुख खान एक बार पहले इस बारे में बात कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User