जन गण मन हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है, इसे हटाओ - बोले मुकेश खन्ना

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
जन गण मन हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है, इसे हटाओ - बोले मुकेश खन्ना

एक्टर मुकेश खन्ना ने फिर से एक चौंका देने वाला बयान दिया है। उन्होंने इस बार हमारे राष्ट्रगान को ही बदलने की मांग कर डाली है। दरअसल, 'शक्तिमान' फेम एक्टर ने एक नया गाना 'आओ बच्चों' लॉन्च किया है। उन्होंने ये गाना उन भारतीय क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान दी है। इस गाने के प्रमोशन के दौरान, मुकेश ने इस बात पर जोर दिया कि देश से जन गण मन को हटा दिया जाना चाहिए और वंदे मातरम को भारत का राष्ट्रगान बना दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया है कि जन गण मन महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखा गया था।वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए - मुकेश खन्नाडीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश ने IANS को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने तीन साल पहले कहा था कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। जन गण मन हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है। यह महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में एक गाना लिखा था। हमने उसे अपना लिया है। भाग्यविधाता, पंजाब, सिंह…यह हमारा नहीं है।’<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/ae-mere-pyar-watan-song-from-film-kabuliwala-not-made-for-india-read-details-201786775485334.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text='ऐ मेरे प्यारे वतन...' भारत के लिए नहीं, बल्कि इस देश के लिए लिखा गया था ये देशभक्ति गाना>'ऐ मेरे प्यारे वतन...' भारत के लिए नहीं, बल्कि इस देश के लिए लिखा गया था ये देशभक्ति गानावंदे मातरम हमारा है- मुकेश खन्नाउन्होंने आगे कहा, 'वंदे मातरम हमारा है। लता जी ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था। मेरी कल्याणजी आनंदजी भाई के साथ मीटिंग हुई थी। इसे पढ़े हुए मुझे दो साल हो गए हैं। मैंने सात मिनट का वंदे मातरम गाना रिकॉर्ड किया है, जो आइकॉनिक बनना चाहिए।'<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/78-year-old-dilip-kumar-watan-ki-raah-mein-song-from-shaheed-movie-first-ever-patriotic-song-of-cinema-201786622216865.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=78 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का पहला देशभक्ति गाना, मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से कर दिया अमर>78 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का पहला देशभक्ति गाना, मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से कर दिया अमरजन गण मन को हटाओ - मुकेश खन्नामुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारे देश से जन गण मन को हटा दिया जाए और वंदे मातरम को लाया जाए। नरेंद्र मोदी जी (प्रधानमंत्री) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अब हर स्कूल में, हर कार्यक्रम में यह जरूरी हो गया है। सबसे पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। खास बात यह है कि पूरा गाना गाया जाएगा। पहले इसके कुछ हिस्से बीच में हटा दिए जाते थे इसलिए मुझे खुशी है कि वंदे मातरम को बढ़ावा मिल रहा है। मेरा गाना छह महीने पहले रिलीज हुआ है।'<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/first-india-female-music-director-saraswati-devi-composed-original-tune-for-ek-chatur-naar-in-1941-sung-by-ashok-kumar-201786713287459.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=देश की पहली महिला संगीत निर्देशक, जिसने 1941 में बनाई थी 'एक चतुर नार' की मूल धुन, अशोक कुमार ने गाया था वो गाना>देश की पहली महिला संगीत निर्देशक, जिसने 1941 में बनाई थी 'एक चतुर नार' की मूल धुन, अशोक कुमार ने गाया था वो गाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User