17 अगस्त से 3 राशियों का अच्छा समय शुरू, केतु के प्रभाव में आए सूर्य

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
17 अगस्त से 3 राशियों का अच्छा समय शुरू, केतु के प्रभाव में आए सूर्य

Surya magha nakshatra parivartan 2026: सूर्य 17 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 04:33 बजे मघा नक्षत्र में गोचर कर गए हैं और 31 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। ज्योतिष शास्त्र में केतु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। सूर्य पिता, साहस और आत्मा के कारक हैं, जबकि छाया ग्रह केतु भ्रम और आकस्मिक घटनाओं का कारक माना गया है। मघा नक्षत्र में सूर्य एक शक्तिशाली और राजसी स्थिति में होता है। सूर्य की शुभ स्थिति अधिकार, पद और राजसी ठाठ बाट दिला सकती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि सूर्य का केतु के मघा नक्षत्र में होना शुभ और चुनौतीपूर्ण दोनों प्रभाव देता है। 17 अगस्त को सूर्य अपनी सिंह राशि में भी आ रहे हैं और केतु के मघा नक्षत्र में भी। केतु के प्रभाव वाले मघा नक्षत्र में सूर्य का गोचर मेष, सिंह और धनु राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। जानें इन राशियों को क्या फल मिलेंगे।सूर्य का मघा नक्षत्र गोचर: ये हैं 3 लकी राशियां1. मेष राशि-मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य नक्षत्र गोचर से इस समय आपको रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। व्यापारिक सफलता मिलने के संकेत हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है। आपके विचारों या राय को कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी तवज्जोह दे सकते हैं। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।2. सिंह राशि-सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। सूर्य गोचर का प्रभाव सिंह राशि पर सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इस समय आपकी धन की स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकती है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार होगा। सरकारी तंत्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को महत्वपूर्ण पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके हुए काम को रफ्तार मिलने के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण संकेत हैं।3. धनु राशि-धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको अटके हुए कार्य आगे बढ़ते नजर आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में सुधार होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं लाभकारी रहेंगी। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। मित्रों का सहयोग कारोबार में उन्नति प्रदान कर सकता है।शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उपाय-1. प्रतिदिन सूर्य देव को सूर्योदय के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें।2. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ या 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना सफलता और मानसिक शांति प्रदान करता है।डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User