आवारापन 2 ने दूसरे दिन भी बिगाड़ा बंटवारा 1947 का खेल, जानें किस फिल्म ने की कितनी कमाई
इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी। आज दोनों फिल्मों का दूसरा दिन है। आइए जानते हैं आज इमरान हाशमी या सनी देओल, किस होरी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है।आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशनिवार और 15 अगस्त की छुट्ट का असर आवारापन 2 की कमाई पर देखने को मिला है। इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले आज ज्यादा कमाई की है। sacnilk.com के मुताबिक, आज रात 10 बजे तक इमरान हाशमी की फिल्म ने 27.93 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 49.93 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का अबतक का कलेक्शन 59.36 करोड़ हो गया है। आवारापन 2: आज के शोज की ऑक्यूपेंसीआज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 31.77 पर्सेंट रही, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 70.92 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 73.38 पर्सेंट रही है। रात के शोज का ऑक्यूपेंसी डेटा अभी आया नहीं है। इस तरह आज के शोज की एवरेज टोटल ऑक्यूपेंसी 58.69 पर्सेंट रही।बंटवारा 1947 का आज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनबंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म ने कल के मुकाबले आज ज्यादा कमाई की है, लेकिन फिल्म आवारापन 2 के कलेक्शन को आज भी नहीं पछाड़ पाई है। बंटवारा 1947 ने आज दूसरे दिन रात 10 बजे तक 13.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.25 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक 22.91 करोड़ हो गया है। बंटवारा 1947: आज के शोज की ऑक्यूपेंसीबंटवारा 1947 के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 13.92 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 44.08 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 45.77 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 34.59 पर्सेंट रही है।(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)