फरहान ने IMPPA से की रणवीर की शिकायत, बेटे का पक्ष रखने सामने आए पिता जगजीत सिंह, जल्द होगी मीटिंग
फरहान अख्तर और<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/farhan-akhtars-production-house-demanded-compensation-of-40-crore-from-ranveer-singh-for-exiting-don-3-201770648764238.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=रणवीर सिंह के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद> रणवीर सिंह के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद भी तक शांत नहीं हुआ है। तीन महने पहले ये विवाद इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन IFTDA के पास पहुंचा था। अब मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस मामले को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पास लेकर गए हैं। उन्होंने रणवीर के खिलाफ फिल्म डॉन 3 से बाहर होने की शिकायत की है। इस मामले में रणवीर के पिता सिंह भवनानी भी शामिल हुए हैं।रणवीर सिंह के पिता रखेंगे बेटे का पक्षIMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने कहा है कि पिछले महीने फरहान और रितेश ने उन्हें रणवीर के खिलाफ शिकायत करते हुए अप्रोच किया था। हमने रणवीर सिंह से उनका जवाब मांगते हुए एक लेटर लिखा था जिसका जवाब उनके वकील ने दिया। रणवीर के वकील ने जवाब देते हुए कहा कि ये मामला IMPPA के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता इसलिए वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे। अभय सिंह ने ये भी बताया कि तीन दिन पहले रणवीर सिंह के पिता ने IMPPA से संपर्क करते हुए मिलने की इच्छा जताई है।रणवीर के पिता करेंगे एसोसिएशन से मुलाकातबाद में रणवीर के वकील की तरफ से भी ईमेल आया जिसमें मिलने की बात कही गई। वकील ने कहा जो भी समय तय किया जाएगा उस समय वो मीटिंग के लिए तैयार मिलेंगे। हालांकि, इसमें ये पुष्टि नहीं की गई है कि IMPPA के साथ होने वाली मीटिंग में रणवीर के पिता और वकील के साथ खुद एक्टर भी मौजूद होंगे या यही दोनों उनकी तरफ से अपनी बात रखेंगे।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/aamir-khan-hrithik-roshan-mediate-ranveer-singh-farhan-akhtar-40cr-don-3-compensation-matter-201772501538062.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=फरहान ने दिखाए सबूत>फरहान ने दिखाए सबूतफरहान और रितेश ने रणवीर के खिलाफ अपनी शिकायत में कई दस्तावजे भी पेश किए हैं और IMPPA के सामने रखे हैं। पेश किए गए सबूत में वो प्रोमो भी दिखाया गया जिसमें रणवीर को डॉन 3 के रूप में पेश किया गया था। कमेटी के एक सदस्य ने ये भी बताया कि उन्हें रणवीर का फिल्म डॉन 3 छोड़ने का कारण नहीं पता। लेकिन फरहान ने उन्हें एक मैसेज दिखाया था जिसमें रणवीर की तरफ से कहा गया था कि अब उन्हें डॉन 3 में दिलचस्पी नहीं है। अब आने वाले दिनों में रणवीर या उनकी तरफ से पक्ष IMPPA के आगे रखा जाएगा। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/ranveer-singh-offered-10-cr-and-25-percent-off-from-his-fees-to-farhan-akhtar-to-compensate-the-loss-201779889228643.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=रणवीर और फरहान के बीच इसलिए हुआ विवाद>रणवीर और फरहान के बीच इसलिए हुआ विवादबता दें, साल 2023 में फरहान अख्तर ने एक प्रोमो शेयर किया था। इस प्रोमो में रणवीर सिंह को डॉन 3 बने दिखाया गया। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन के रूप में रणवीर को देखना ऑडियंस के लिए नया एक्सपीरियंस होने वाला था। लेकन इस साला अप्रैल में खबर आई कि रणवीर ने डॉन 3 छोड़ दी है जिससे फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म प्री-प्रोडक्शन में थी और मोटा पैसा खर्च किया जा चुका था। ऐसे में मेकर्स को नुकसान हुआ। रिपोर्ट में रणवीर का पक्ष बताया गया है कि उन्हें टाला जा रहा था। मेकर्स उन्हें और इस फिल्म को लेकर सीरियस नहीं थे। इस मामले में रणवीर या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)