इजिप्ट के कोच होसाम हसन के X जेस्चर के बाद खड़ा हुआ विवाद, जानिए क्या कहता है फीफा का नियम?
इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले के दौरान एंटी-रेसिज्म 'X' जेस्चर किया था, जिस पर रेफरी ने बिना जांच किए उन्हें येलो कार्ड दे दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। यहां जानिए फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर का नियम क्या है।
गत चैंपियन अर्जेंटीना टीम ने इजिप्ट के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने 13 मिनट के अंतराल पर तीन गोल दागकर इजिप्ट की जीत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। इजिप्ट की टीम 78वें मिनट तक अर्जेंटीना को विश्व कप से बाहर करने के करीब थी लेकिन क्रिश्चियन रोमेरो, मेसी और एंजो फर्नांडीज के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। हालांकि मैच के अंतिम समय में इजिप्ट के कोच होसाम हसन अपना आपा खोते हुए नजर आए और रेफरी पर डिफेंडिंग चैंपियन का पक्ष लेने का आरोप लगाया। इस बीच उन्होंने 'एक्स' जेस्चर भी किया, जिसके बाद रेफरी के निर्णय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फीफा के नियमों के मुताबिक दोनों बाजुओं को क्रॉस करके 'एक्स' का लोगो बनाना खिलाड़ियों, कोचों और टीम अधिकारियों द्वारा मैच के दौरान कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करना होता है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोच ने किस वजह से ये इशारा किया था।
इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने मैच के आखिरी मिनटों में फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म 'X' साइन दिखाते हुए नस्लीय टिप्पणी की शिकायत की, हालांकि रेफरी ने मामले की जांच किए बिने उन्हें येलो कार्ड थमा दिया। कोच के लगातार एंटी-रेसिज्म 'एक्स' सिग्नल का रेफरी पर असर नहीं पड़ा और उन्होंने मैच को जारी रखा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। FIFA अब इजिप्ट के कोच होसाम हसन के व्यवहार की समीक्षा करेगा, जिसके चलते कोच को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल FIFA ने किसी औपचारिक जांच की पुष्टि नहीं की है। यहां हम आपको फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर के नियम के बारे में बता रहे हैं।
मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी, कोच या टीम अधिकारी दोनों हाथों को क्रॉस कर 'X' का संकेत बनाता है तो ये रेफरी के लिए सिग्नल होता है कि उसके साथ मैदान पर नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ है। ये फीफा का आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर होता है। रेफरी द्वारा 'एक्स' इशारा देखने के बाद FIFA की तीन-चरणीय भेदभाव-विरोधी (एंटी-रैसिज्म) प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसमें गंभीर स्थिति होने पर मैच भी रद्द किया जा सकता है।
एंटी-रेसिज्म जेस्चर होने पर रेफरी निर्णय लेता है कि मैच को रोकना है या नहीं। मैच में अगर दूसरी बार ऐसी घटना होती है तो रेफरी मैच को सस्पेंड कर सकता है और दोनों टीमों को ड्रेसिंग रूम में जाने का निर्देश दे सकता है। इसके बाद मैच को रोकने के पीछे की वजह बताई जाती है। वहीं अधिकारियों से सलाह-मशविरा करने के बाद खेल दोबारा शुरू करने पर भी नस्लवादी दुर्व्यवहार जारी रहता है, तो रेफरी मैच को रद्द करने का निर्णय ले सकते हैं।
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)