इंडियन फुटबॉल फैंस की नींद होगी हराम, आ गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल

Jul 15, 2026 - 05:37
0 0
इंडियन फुटबॉल फैंस की नींद होगी हराम, आ गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल

FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल्स में पहुंचने वाली चारों टीमों का ऐलान हो गया है। फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है। इन्हीं में से कोई एक टीम इस बार चैंपियन बनेगी। इन्हीं चार टीमों को रैंकिंग भी इस टूर्नामेंट की मिलेगी, क्योंकि वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के बाद फाइनल के अलावा एक थर्ड प्लेस मैच भी होता है, जिसे जीतने वाली टीम तीसरे नंबर पर रहती है और हारने वाली टीम चौथे नंबर पर रहती है। हालांकि, आप जान लीजिए कि इंडिया के समय के अनुसार फुटबॉल विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल क्या है?फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। तीसरे क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने नोर्वे को एक्स्ट्राइ टाइम में 2-1 से मात दी, जबकि आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस तरह फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई हैं। इन टीमों के सेमीफाइनल भी शेड्यूल हो गए हैं।यूएसए, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे इस मेंस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रांस और स्पेन की भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना की भिड़ंत देखने को मिलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों और उनके खिलाड़ियों को लाखों प्रशंसक भारत में भी हैं। ऐसे में उनको ये जानना भी जरूरी है कि सेमीफाइनल की टाइमिंग इंडिया के अनुसार क्या है। अमेरिका के हिसाब से तो दोनों सेमीफाइनल मैच दोपहर को 3-3 बजे शुरू होंगे, लेकिन उस समय भारत में टाइमिंग अलग होगी। यहां तक कि डेट भी बदल चुकी होगी।दरअसल, यूएसए और भारत के समय में साढ़े 9 घंटे का फर्क है। अमेरिका के डलास में पहला सेमीफाइनल मैच 14 जुलाई की दोपहर को 3 बजे से शुरू होगा, जो फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। हालांकि, उस समय भारत में 15 जुलाई हो चुकी होगी। 14 और 15 जुलाई की रात को साढ़े 12 बजे से आप भारत में यह मैच देख पाएंगे। दूसरा सेमीफाइनल अटलांटा से लाइव होगा। 15 जुलाई को यह मैच इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच है, लेकिन यह मैच भारत में 15 और 16 जुलाई की रात को साढ़े 12 बजे से देखा जा सकेगा।FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल इंडिया के टाइम अनुसारपहला सेमीफाइनल: फ्रांस वर्सेस स्पेन मैच डलास स्टेडियम में रात 12:30 बजे से (15 जुलाई)पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड वर्सेस अर्जेंटीना मैच अटलांटा स्टेडियम में रात 12:30 बजे से (16 जुलाई)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User