पति पत्नी और वो दो OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आयुष्मान खुराना की फिल्म

आयुष्मान खुराना की बात करें तो उनकी फिल्म पति पत्नी और वो दो अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अगर आप ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे तो इस घर बैठे आराम से देख सकते हैं। 

Jul 09, 2026 - 08:58
0 2
पति पत्नी और वो दो OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आयुष्मान खुराना की फिल्म

मई 2026 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो अगर आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे तो अब आपके पास फिल्म को ओटीटी पर देखने का मौका है। फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पति पत्नी और वो दो साल 2019 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल थी।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए ऐलान कर दिया है कि आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी पति-पत्नी और वो दो 10 जुलाई यानी शुक्रवाप को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

पति पत्नी और वो के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय राज (पुलिसवाले की भूमिका) , दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा (बुआ जी), तिग्मांशु धूलिया (गजराज तिवारी) और दीपिका अमीन जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है।

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के बारे में बात करें तो भारत में फिल्म ने 60.11 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया था। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 67.96 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 67.96 करोड़ की कमाई की थी।

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 2 मिनट है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म में प्रजापति उर्फ ​​प्रजा (आयुष्मान खुराना) अपनी पत्नी के साथ खुशहाल जीवन जी रहा होता है। उसके जीवन में उथल-पुथल तब मचती है जब वो चंचल(सारा अली खान) के प्रेमी होने का नाटक करने को मजबूर हो जाता है।

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में कुल 10 गाने हैं। 2 घंटे 2 मिनट की फिल्म में कुल 27 मिनट 43 सेकेंड के गाने हैं। ये फिल्म पहले मार्च में होली के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को मई में शिफ्ट कर दिया था।

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User