हर तीन महीने में चाहिए 50,000 रुपये की पक्की कमाई? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा
रिटायरमेंट के बाद हर महीने या हर तीन महीने नियमित इनकम चाहते हैं? तो यह सरकारी योजना आपके काम आ सकती है। सरकार की सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) में निवेश करके बुजुर्ग बिना किसी बाजार जोखिम के तय ब्याज कमा सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद हर महीने या हर तीन महीने नियमित इनकम चाहते हैं? तो यह सरकारी योजना आपके काम आ सकती है। सरकार की सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) में निवेश करके बुजुर्ग बिना किसी बाजार जोखिम के तय ब्याज कमा सकते हैं। अगर आपका टारगेट हर तिमाही में 50,000 रुपये तक की इनकम का है तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है।
सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका फायदा सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में निवेश करने वालों को मिलेगा। इस योजना पर फिलहाल 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज दर है।
एससीएसएस सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई सरकारी योजना है। इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद उन्हें नियमित और सेफ इनकम का ऑप्शन देना है। इस योजना में मिलने वाला ब्याज हर तीन महीने में निवेशक के खाते में जमा किया जाता है।
अगर कोई सीनियर सिटीजन हर तिमाही 50,000 रुपये ब्याज के रूप में पाना चाहता है, तो उसे करीब 24.40 लाख रुपये निवेश करने होंगे। 50,000 रुपये प्रति तिमाही के हिसाब से सालभर में 2 लाख रुपये ब्याज की जरूरत होगी। 8.2 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर के अनुसार करीब 24.40 लाख रुपये का निवेश इस इनकम को हासिल कर सकता है। हालांकि, ब्याज पर लागू इनकम टैक्स नियमों के अनुसार टैक्स देना पड़ सकता है।
इस योजना में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। वहीं, एक व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा कर सकता है। पति-पत्नी दोनों, अगर पात्र हैं, तो अलग-अलग खाते खोलकर 30-30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वह ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।
अगर कोई निवेशक गलती से तय लिमिट से ज्यादा पैसा जमा कर देता है, तो एक्स्ट्रा पैसा वापस कर दिया जाता है। हालांकि, उस एक्स्ट्रा रकम पर SCSS का ब्याज नहीं मिलेगा। उस पीरियड के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज दिया जाएगा। SCSS खाता खोलने के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य है। यह खाता 5 साल के लिए होता है। मैच्योरिटी के बाद इसे नियमों के अनुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। खाता बंद होने के बाद निवेशक चाहें तो अधिकतम निवेश लिमिट के अंदर दूसरा एससीएसएस अकाउंट भी खोल सकते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)