नए सीईओ की ज्वाइनिंग से झूमा यह शेयर, दिग्गज ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को तीन साल के लिए साउथ इंडियन बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। बैंक के शेयर की कीमत गुरुवार को 1.33% बढ़कर 44.25 रुपये पर थी।

Jul 09, 2026 - 10:20
0 2
नए सीईओ की ज्वाइनिंग से झूमा यह शेयर, दिग्गज ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

South indian bank share: मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के बाद साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड के शेयर गुरुवार को डिमांड में थे। हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर को लेकर अपना इरादा बदल दिया है। बता दें कि बैंक के शेयर की कीमत गुरुवार को 1.33% बढ़कर 44.25 रुपये पर थी। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 49.90 रुपये है। शेयर का यह भाव 7 जुलाई को था। वहीं, शेयर का लो 28.13 रुपये है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महेश मुरलीधर पई को तीन साल के लिए साउथ इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। बैंक ने बताया कि पई को एमडी और सीईओ नियुक्ति करने का प्रस्ताव 16 जुलाई को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। हाल ही में साउथ इंडियन बैंक ने कहा, '' भारतीय रिजर्व बैंक ने सात जुलाई, 2026 को पत्र के माध्यम से एक अक्टूबर, 2026 से प्रभावी तीन वर्ष की अवधि के लिए महेश मुरलीधर पई को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।''

घरेलू ब्रोकरेज ने कहा कि महेश पई की नियुक्ति से साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड में MD और CEO के पद पर स्थिरता आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि MSME ग्रोथ में सुधार, लगातार लागत नियंत्रण और बेहतर एसेट क्वालिटी की वजह से बैंक में हो रहे बदलाव को लेकर उसका नजरिया सकारात्मक रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज कहा कि लीडरशिप में हो रहे बदलाव के बीच इस बदलाव के लंबे समय तक बने रहने पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। लीडरशिप में हो रहे बदलाव का हवाला देते हुए, ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'होल्ड' कर दी।

ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि टॉप मैनेजमेंट में बार-बार बदलाव के बावजूद, उसे लीडरशिप बदलने के बाद गवर्नेंस या एसेट क्वालिटी से जुड़ी किसी समस्या की आशंका नहीं है। FY27 और FY28 के लिए ग्रोथ और मुनाफे के अनुमानों को तो बरकरार रखा लेकिन सावधानी बरतते हुए टारगेट मल्टीपल को 1 गुना से घटाकर 0.8 गुना कर दिया, जिससे टारगेट प्राइस 56 रुपये से घटकर 45 रुपये हो गया। ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक पई के पास गवर्नेंस, स्ट्रैटेजी, ट्रेजरी, फॉरेन एक्सचेंज, रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME क्रेडिट के क्षेत्रों में लगभग तीन दशकों का अनुभव है।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User