200% से ज्यादा की तूफानी तेजी, इस 'नई-नवेली' कंपनी पर विजय केडिया ने लगा रखा है बड़ा दांव
स्मॉलकैप कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को 16% से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी 7 महीने पहले ही बाजार में उतरी है और IPO प्राइस से कंपनी के शेयर 200% से ज्यादा उछल गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव है।
दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। IT सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 16 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 431.60 रुपये पर बंद हुए हैं। इस स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 434 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 7 महीने में अपने आईपीओ प्राइस से 200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी को पिछले दिनों ही इंटरनेशनल क्लाइंट से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज शेयर बाजार के लिए नई-नवेली कंपनी है। कंपनी 7 महीने पहले ही बाजार में लिस्ट हुई है।
200% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयरएक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 नवंबर 2025 को खुला था और यह 2 दिसंबर तक ओपन रहा। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर 2025 को बंपर फायदे के साथ 266 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 279.30 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 9 जुलाई 2026 को BSE में 431.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। IPO प्राइस के मुकाबले एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 475 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 266 रुपये है।
विजय केडिया का एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांवशेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया (Vijay Kedia) ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, विजय केडिया के पास इस आईटी सर्विसेज कंपनी के 5,48,436 शेयर हैं। कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 5.45 पर्सेंट है। इसके अलावा, विजय केडिया की इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास भी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 1,65,000 शेयर हैं। कंपनी में इनवेस्टमेंट इकाई की हिस्सेदारी 1.64 पर्सेंट है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 54.73 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.27 पर्सेंट है।
सॉफ्टवेयर लाइसेंस के लिए मिला एक्सपोर्ट ऑर्डरएक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) को सॉफ्टवेयर लाइसेंसेज के लिए एक ग्लोबल इकाई से एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 479,375 डॉलर है। कंपनी को 31 दिसंबर 2027 से पहले सॉफ्टवेयर लाइसेंसेज की डिलीवरी करनी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज की शुरुआत साल 2016 में हुई है। कंपनी टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, जो कि कस्टमर इंगेजमेंट और ऑपरेशनल इफीशिएंसी बढ़ाते हैं। 31 अक्टूबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 133 परमानेंट एंप्लॉयीज थे।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)