रियलिटी शो में गालियों से परेशान हुआ एक्टर, गोविंदा की पत्नी सुनीता पर साधा निशाना
अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे ने हाल ही में इंस्टा पर लाइव आकर कई गंभीर मुद्दों पर बात की। उन्होंने रियलिटी शोज में इस्तेमाल होने वाली गंदी भाषा और गालियों पर आपत्ति जताई।
एक्टर सुधांशु पांडे ने हाल ही में इंस्टा लाइव पर आकर कई गंभीर मुद्दों पर बात की। उन्होंने इस दौरान ग्लोबल वॉर्मिंग से पर्यावर्ण को पहुंच रहे नुकसान को लेकर बात की। सुधांशु ने आजकल रियलिटी शोज में इस्तेमाल होने वाली गंदी भाषा और गालियों पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। अपनी बातचीत के दौरान सुधांशु ने कुछ ऐसा बोला जिसे सुनने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये बात सुधांशु ने गोविंदा की पत्नी सुनीता के लिए बोली हैं। हालांकि,सुधांशु ने किसी का नाम लिए बिना अपनी चिंता व्यक्त की।
सुधांशु ने कहा, “लोगों को ऐसी चीजें इंस्टाग्राम पर पसंद आती हैं, जो मुझे क्रिंज लगते हैं। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आजकल पॉपुलर हो रही हैं। क्या हमारे देश की मानसिकता इतनी बदल रही है? मैं नहीं कहूंगा कि केवल नई जनरेशन बदल रही है। शायद पिछली दो पीढ़ियां भी बदल गई हैं क्योंकि लोगों को ऐसी चीजें पसंद आ रही हैं जो मुझे लगता है कि समाज के लिए काफी नुकसानदायक है।”
सुधांशु ने आगे कहा, "हाल ही में मैंने एक ओटीटी चैनल के एक रियलिटी शो की कुछ क्लिप्स देखीं। हर कोई एक दूसरे को खुलेआम गालियां दे रहा था। कभी-कभी मुझे हैरानी होती है कि लड़कियां जितना जरूरी है उससे ज्यादा गालियां दे रही हैं, लड़कों से भी ज्यादा। मुझे लगता है कूल बनने को पूरी तरह से गलत समझा गया है।"
बिना किसी का नाम लिए सुधांशु ने कहा, "एक सीनियर एक्टर की पत्नी, जो शो का पार्ट भी हैं, वो भी खुलेआम गालियां दे रही थीं। हम दुनिया के सामने किस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं? हम बड़े हो गए हैं, हम सीनियर हो चुके हैं। अगर हम यंग जनरेशन के लिए अच्छा उदाहरण पेश नहीं करेंगे, तो हम कर क्या रहे हैं?"
वैसे तो सुधांशु ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा कि सुधांशु नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप की बात कर रहे हैं। और सीनियर स्टार की पत्नी कोई और नहीं बल्कि गोविंदा की पत्नी सुनीता की बात कर रहे हैं।
सुधांशु ने आगे कहा कि शब्दों में बहुत ताकत होती है। आपके दो शब्द किसी का जीवन बदल सकते हैं। हमें हमेशा पॉजिटिव और सोचकर बोलना चाहिए क्योंकि हमारे शब्दों में एनर्जी होती है। सुधांशु ने कहा कि अगर दूसरों को गालियां देकर, दूसरों की बेइज्जती करके आप दिखना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि एक समाज के तौर पर हम बर्बाद हो चुके हैं।
हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)