EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! तुरंत मिलेगा PF क्लेम, एक ही पोर्टल पर मिलेंगी सभी सर्विस

देश के करोड़ों ईपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी डिजिटल सर्विस को बेहतर बनाने के लिए नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल शुरू किया है। 

Jul 09, 2026 - 09:41
0 1
EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! तुरंत मिलेगा PF क्लेम, एक ही पोर्टल पर मिलेंगी सभी सर्विस

देश के करोड़ों ईपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी डिजिटल सर्विस को बेहतर बनाने के लिए नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के पूरी तरह लागू होने के बाद पीएफ क्लेम, बैलेंस चेक करने और दूसरी सर्विस का फायदा लेना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान होगा। अगर आपको पीएफ (EPF) का क्लेम करने या उसका स्टेटस चेक करने के लिए बार-बार अलग-अलग वेबसाइटों पर जाना पड़ रहा है, तो अब आपको राहत मिलेगी। ईपीएफओ ने नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल शुरू किया है, जिससे पीएफ से जुड़े कई काम पहले से ज्यादा आसान और तेज होंगे।

अब ईपीएफओ सदस्य यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करके एक ही जगह पर पीएफ बैलेंस देख सकेंगे। साथ ही क्लेम का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे और लगभग सभी जरूरी सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले इसके लिए अलग-अलग पोर्टल या सिस्टम का सहारा लेना पड़ता था, जिससे कई बार परेशानी होती थी।

ईपीएफओ ने अपने पुराने सिस्टम को भी बदल दिया है। पहले हर रीजनल ऑफिस अपने स्तर पर काम करता था। अगर किसी सदस्य का काम दूसरे ऑफिस से जुड़ा होता था, तो फाइल आगे-पीछे होने में समय लगता था और क्लेम में देरी हो जाती थी।

अब नया सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू होने के बाद देश का कोई भी ईपीएफओ ऑफिस सदस्य की सर्विस से जुड़ा काम कर सकेगा। इससे क्लेम का निपटारा तेजी से होने की उम्मीद है और लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नए पोर्टल की एक और खास बात यह है कि कई प्रोसेस को ऑटोमेटेड कर दिया गया है। यानी जिन कामों में पहले अधिकारियों की मैन्युअल जांच होती थी, वे अब सिस्टम के जरिए तेजी से पूरे होगी। इससे पीएफ क्लेम जल्दी प्रोसेस होंगे और क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना भी कम होगी।

पोर्टल पर यह भी साफ दिखाई देगा कि किस तरह के क्लेम के लिए कौन-कौन सी शर्तें पूरी करनी होंगी। इससे सदस्य आवेदन करने से पहले ही जान सकेंगे कि वे उस क्लेम के लिए पात्र हैं या नहीं। गलत जानकारी या अधूरे डॉक्यूमेंट्स की वजह से क्लेम खारिज होने के मामले भी कम हो सकते हैं।

ईपीएफओ ने यह भी बताया है कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का पीएफ ब्याज इसी नए सिस्टम के जरिए अकाउंट में जमा किया जाएगा। फिलहाल जरूरी चेकिंग चल रही है।इसके पूरा होने के बाद अगले हफ्ते 34 करोड़ से ज्यादा खातों में करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज ट्रांसफर किया जाएगा।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User