खुलते ही 1200 रुपये पर पहुंचा शेयर, IPO की धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशक गदगद

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
खुलते ही 1200 रुपये पर पहुंचा शेयर, IPO की धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशक गदगद

Dhoot Transmission IPO Listing: शेयर बाजार में गिरावट के उलट आज धूत ट्रांसमिशन की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। एनएसई में आईपीओ 37.77 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं, बीएसई में आईपीओ की लिस्टिंग 1193.80 रुपये पर हुई है। मजबूत शुरुआत की वजह से निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 871 रुपये प्रति शेयर था। बता दें, आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बिकवाली दर्ज की गई है।इस कंपनी ने 17 कंपनियों के शेयरों एक लॉट बनाया बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा।10 अगस्त को खुला था आईपीओकंपनी का आईपीओ 10 अगस्त को निवेशकों के लिए खुला था। रिटेल इनवेस्टर्स के पास 12 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर की है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने 1666.89 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 7 अगस्त को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 918.27 करोड़ रुपये जुटाए हैं।इस आईपीओ को तीन दिन में 75 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 8.32 गुना, क्यूआईबी में 209 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 53.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था।आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनीफ्रेश इश्यू से जुटाए 464.80 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 301 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी सब्सिडियरी के लिए करेगी। 150 करोड़ रुपये हरियाणा और तमिलनाडु में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए किया जाएगा। 410.41 करोड़ रुपये का उपयोग जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा। वहीं, 159 करोड़ रुपये कंपनी इश्यू से जुड़े खर्च में उपयोग किया है।कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?धूत ट्रांसमिशन का टोटल इनकम वित्त वर्ष 2024 में 2799.32 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, नेट प्रॉफिट तब 298.75 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कमाई 4563.70 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 296.84 करोड़ रुपये रहा है। हर साल कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में अधिक रहा है। जोकि अच्छी बात है।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User