2 मल्टीबैगर स्टॉक का होने जा रहा है बंटवारा, आपका है किसी पर दांव

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
2 मल्टीबैगर स्टॉक का होने जा रहा है बंटवारा, आपका है किसी पर दांव

Stock Split News: कल शुक्रवार को दो कंपनियों ने शेयरों के बंटवारे का ऐलान किया था। एक कंपनी के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा होगा। दूसरी कंपनी का 10 हिस्सो में बंटवारा होगा। आइए एक-एक करके जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में1-Knowledge Marineस्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को 2 हिस्सों में बांट दिया था।शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदारशुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 2731.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 228 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में स्टॉक 396 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में शेयरों की कीमतों में 11281 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।2- Gujarat Naturalइस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1047% बढ़ाशुक्रवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई में 111.41 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 58 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल स्टॉक की कीमतों में 850 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 904 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल शेयरों का दाम 1047 प्रतिशत बढ़ा है।2017 में कंपनी ने दिया था डिविडेंडकंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2017 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 1.93 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 2.31 प्रतिशत था।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User