कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 1167.75 करोड़ रुपये, 17 को खुलेगा IPO

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 1167.75 करोड़ रुपये, 17 को खुलेगा IPO

IPO News: होराइनजन इंडस्ट्रीयर पार्क्स आईपीओ (Horizon Industrial Parks IPO) ने एंकर निवेशकों से 1167.75 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ पर कुल 54 एंकर निवेशकों ने दांव लगाया है। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से पैसा जारी किया है। बता दें, Carmignac emergents ने पूरे हिस्से का 15 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ने भी आईपीओ पर दांव लगाया है। इसके अलावा कई फंड कंपनियों ने भी शेयरों को खरीदा है।क्या है प्राइस बैंड (Horizon Industrial Parks IPO price band)इस कंपनी के आईपीओ का साइज 2600 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 43.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 57 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 250 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक ओपन रहेगा।आईपीओ के लिए कंपनी ने जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।कितना है जीएमपी (Horizon Industrial Parks IPO GMP Today)इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 6.67 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।किसके लिए कितना हिस्साक्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी2250 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं, बाकि बचा पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User