सचिन तेंदुलकर के लगाए 5 करोड़ रुपये बने 31 करोड़ से ज्यादा, अब शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दांव वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयरों में 96 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीओ से पहले आजाद इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगाया था।सचिन तेंदुलकर के 5 करोड़ रुपये बन गए 31 करोड़ रुपये से ज्यादामास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को हैदराबाद स्थित कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाकर हिस्सेदारी खरीदी थी। शेयर के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) और बोनस शेयर के बाद सचिन तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 114.10 रुपये का पड़ा था। तेंदुलकर को 5 करोड़ रुपये से कुल 4,38,210 शेयर मिले। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 28 दिसंबर 2023 को NSE में 720 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही सचिन तेंदुलकर के निवेश की वैल्यू बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। अब आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 17 अगस्त 2026 को 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में अपना निवेश अभी तक बनाए रखा है या उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।450% से अधिक उछल गए हैं आजाद इंजीनियरिंग के शेयरआजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 450 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 524 रुपये था। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार 17 अगस्त 2026 को 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 87 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर 78 पर्सेंट चढ़ गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2946.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1358.70 रुपये है।वीवीएस लक्ष्मण, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने भी लगाए कंपनी में पैसेसचिन तेंदुलकर के अलावा पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण ने तेंदुलकर के एंट्री प्राइस से दोगुने पर कंपनी में 1-1 करोड़ रुपये का निवेश किया। इन स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 228.17 रुपये का पड़ा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर इन सेलेब्रिटीज को 215 पर्सेंट का रिटर्न मिला और इनके निवेश की वैल्यू बढ़कर 3.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ टोटल 80.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 179 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 87 गुना दांव लगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)