भागलपुर में सहायक जेलर पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली वार्डन खुद फंसी, कार्रवाई की तैयारी 

Jul 14, 2026 - 12:33
0 1

भागलपुर केंद्रीय कारा में सहायक जेलर पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली महिला कक्षपाल का आरोप आंतरिक जांच में झूठा पाया गया। जांच समिति ने महिला कक्षपाल क ...और पढ़ें

जांच समिति ने महिला कक्षपाल पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय कारा में सहायक जेलर पर अश्लील बातचीत का आरोप लगाने वाली महिला कक्षपाल का आरोप आंतरिक जांच कमेटी की जांच में साबित नहीं हुआ है।

जेल सूत्रों के अनुसार जांच समिति ने महिला कक्षपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत प्रपत्र 'क' गठित करने की अनुशंसा की है। जेल अधीक्षक राजीव कुमार झा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामला 30 मई 2026 का है। महिला कक्षपाल ने आरोप लगाया था कि छुट्टी मांगने के लिए सहायक जेलर के पास जाने पर उन्होंने छुट्टी देने या नहीं देने के बजाय उससे अश्लील बातचीत की।

घटना के बाद उसने प्रभारी जेल अधीक्षक से मौखिक शिकायत की थी। बाद में जेल की आंतरिक कमेटी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद गठित आंतरिक कमेटी ने पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई। आरोप लगाने वाली महिला कक्षपाल की पूर्व गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। अन्य महिला कक्षपालों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए।

जेल सूत्रों के अनुसार जांच में महिला कक्षपाल का आरोप सत्यापित नहीं हो सका। इसके बाद समिति ने उसके विरुद्ध प्रपत्र 'क' गठित करने की अनुशंसा की है।

गौरतलब है कि घटना सामने आने के बाद सहायक जेलर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि छुट्टी नहीं मिलने से नाराज होकर उनके खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया है।

वहीं, उस समय अवकाश पर रहे जेल अधीक्षक राजीव कुमार झा ने कहा था कि संबंधित पदाधिकारी के आचरण को लेकर पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी, फिर भी महिला कक्षपाल की शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

यह भी पढ़ें- कटिहार में छात्रा की पिटाई मामले में नया मोड़, शिक्षिका ने पंचायत पर लगाया वसूली का आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User