तीसरी सोमवारी से पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
तीसरी सोमवारी से पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सावन की तीसरी सोमवारी से पहले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Youth Dead Body: सावन की तीसरी सोमवारी से पहले नगर थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कांवरिया पथ के किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

घटना ऐसे समय हुई है, जब सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ जुटने वाली है। मंदिर के पास युवक का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User