आईआईएम काशीपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने फहराया तिरंगा
आईआईएम काशीपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।
आईआईएम काशीपुर में देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
जागरण संवाददाता, काशीपुर । भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्थान में नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का उद्घाटन प्रो. बेन कृष्णा एम.यू. एवं प्रो. वैभव भामोरिया द्वारा किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। समारोह के दौरान छात्रों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक नृत्य, संगीत तथा नाट्य प्रस्तुतियाँ भी दीं।
संबोधन में निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र और तार्किक चिंतन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से केवल भीड़ या एआई एल्गोरिदम का अनुसरण करने के बजाय अपने विवेक और निर्णय-क्षमता पर विश्वास करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)