पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: मौत करंट से नहीं बल्कि, हार्ट अटैक से हुई; शिनाख्त करने में जुटी हापुड़ पुलिस

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: मौत करंट से नहीं बल्कि, हार्ट अटैक से हुई; शिनाख्त करने में जुटी हापुड़ पुलिस

हापुड़ में मेरठ तिराहा पर मृत मिले व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक बताया गया है, जबकि पहले करंट लगने की आशंका थी।

संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ में कोतवाली नगर क्षेत्र के मेरठ तिराहा स्थित सुलभ शौचालय के बाहर व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो गया है। उसकी मौत करंट नहीं बल्कि, हार्ट अटैक से हुई थी।

वहीं, अब पुलिस के सामने बड़ी चुनौती उसकी पहचान करने की है, जिसके लिए दो टीमें आस-पास के थानों सहित दूसरे जिलों में प्रयास कर रही है।

14 अगस्त की सुबह मेरठ तिराहा स्थित सुलभ शौचालय के पास से एक व्यक्ति गुजर रहा था। इसी दौरान वह अचानक रास्ते में गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद राहगीरों में हड़कंप मच गया था। राहगीरों ने आनन-फानन में नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और आस-पास के लोगों से उसकी पहचान करने का प्रयास किया।

लोगों ने बताया कि वह अक्सर इसी इलाके में घूमता था और लोग उसे लंबू कहकर बुलाते थे। हालांकि पुलिस ने थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के रहने वाले के रूप में उसकी पहचान की आशंका जताई थी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की जा रही है। जैसे ही उसके स्वजन के बारे में कुछ पता चलेगा तो, जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User