अनुपम खेर बोले- चढ़ावा चोरी वाले बयान पर कायम हूं, नसीरुद्दीन शाह के जोकर वाले कमेंट पर भी तोड़ी चुप्पी

Jul 14, 2026 - 12:33
0 1
अनुपम खेर बोले- चढ़ावा चोरी वाले बयान पर कायम हूं, नसीरुद्दीन शाह के जोकर वाले कमेंट पर भी तोड़ी चुप्पी

अनुपम खेर का अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर बयान चर्चा में है। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नसीरुद्दीन शाह का पुराना वीडियो भी खोज लाए। इन सब पर अब अनुपम खेर ने जवाब दिया है। उन्होंने लंबे कैप्शन में लिखा है कि जो कहा था उस पर आज भी कायम हैं। साथ ही कहा कि लोग नसीर का पुराना वीडियो लाए हैं ट्रोल करने के लिए जबकि दोनों कुछ वक्त पहले सुलह करके पुरानी बातों को भूल चुके हैं।जिसे जो करना हो करेअनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा है, 'सच से लोगों को सबसे ज्यादा डर तब लगता है, जब वह उनके एजेंडे के अनुकूल नहीं होता। कुछ दिन पहले मैंने राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में जो कहा, पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कहा। आज भी अपने हर शब्द पर कायम हूं। लेकिन कुछ लोगों को सच से ज्यादा एक मुद्दा चाहिए होता है। उन्हें बहस चाहिए, विवाद चाहिए, शोर चाहिए। इसलिए बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं मैं न पहले कभी डरा हूं, न आज डरता हूं, और न आगे डरूंगा। ट्रोल्स हों, तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स हों या नेता! किसी के शोर से मेरी बात नहीं बदलेगी। जो मुझे सही लगेगा, मैं वही कहूंगा। आप सहमत हों या असहमत, यह आपका अधिकार है। लेकिन सच बोलना मेरा अधिकार भी है और मेरा कर्तव्य भी। बाकी… जिसे जो करना है, वह करे। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा। जय श्री राम।'मां-बहन की गालियां दींवीडियो में अनुपम खेर बोलते हैं, 'दोस्तों मैं कुछ दिन पहले राम मंदिर गया था। मैंने अपने दिल की बात कही थी, कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। उनको लगा कि ये तो उनके एजेंडा के खिलाफ हो गया। उनको लगा कि जो परस्पेक्टिव बनाना चाहते थे अनुपम ने तो उससे अलग बात कर दी। उसको कैसे टारगेट करें, उसको कैसे ट्रोल करें। कैसे गालियां दें और फिर एक इको सिस्टम जुट गया और मुझे टारगेट करने के लिए उन्होंने बहुत कुछ बोला। मुझे पढ़-पढ़कर और भी अच्छा लगता रहा। उन्होंने कितनी मेहनत की। ये भी बना दें वो भी बना दें, मां-बहन की गालियां। जब कुछ नहीं चला तो लगा कि एक ऐसा पंचकार्ड बनाते हैं, ऐसा गेम खेलते हैं कि बेचारा ये इसकी सारी रेप्युटेशन खत्म हो जाए।जिसे एंगल खोजना है खोजते रहोअनुपम आगे बोलते हैं, इन्होंने नसीरुद्दीन साहब का पुराना वीडियो डाला। अब एक्चुअल सिचुएशन में ऐसा है कि नसीरुद्दीन साहब और मैं एक-दूसरे के गले लग चुके हैं। एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि जाने दीजिए, इस बात को आठ-नौ महीने हो गए। वो भूल गए कि मैंने उस वीडियो का जवाब उस समय दिया था। फिर लग गए ये लोग कुछ और शुरू करने। मुझे लगा कि मैं नैशनल मुद्दा बन गया हूं। एक बात मैं बताना चाहता हूं कि मैं जो कुछ भी बना हूं, खुद के बल पर बना हूं पूरा। मैं जमीन से निकला हूं। अपने पूरे संस्कारों को लेकर प्रभु राम की दया से इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मुझे आप क्या डराओगे। आप करते रहिए। मैं तो सत्य का साथ दूंगा। अयोध्या में तो और भी शक्ति मिलती है। यहां और भी कहने का दिल करता है कि सच बोल जीत तेरी होगी। 500 साल लग गए राम मंदिर बनाने में। कुछ लोग नए-नए एंगल ढूंढते हैं, ढूंढते रहो।'शेयर किया पुराना वीडियोअनुपम खेर ने नसीर वाला पुराना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बोलते हैं कि अनुपम खेर जोकर हैं, उनकी बातों को सीरियसली नहीं लेना चाहिए। इस पर अनुपम ने जवाब दिया था कि नसीर को इतनी शोहरत मिली इसके बाद भी जीवनभर फ्रस्ट्रेट ही रहे। बता दें कि अनुपम खेर श्रीराम भूमि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या में हैं। चोरी के मामले में उन्होंने कहा था कि अगर घर में चोरी हो जाए तो चोर को दोषी ठहराते हैं पूरे घर को नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User