मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाएं, 3 इडियट्स के चतुर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा…
फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर रामालिंगम उर्फ साइलेंसर' का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में लोगों से अपील की कि वे सोनम वांगचुक की मांगों पर ध्यान दें और उनकी आवाज को आगे बढ़ाएं।मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए - ओमवीडियो की शुरुआत में ओमी वैद्य कहते हैं, 'मेरे पास आप सभी के लिए एक जरूरी मैसेज है। मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए।' इसके बाद उन्होंने बताया कि '3 इडियट्स' का किरदार फुंसुख वांगडू, जिसे फिल्म में आमिर खान ने निभाया था, वास्तविक जीवन के शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित है। ओमी वैद्य कहते हैं, 'सोनम वांगचुक एक शिक्षक, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक हैं। मुझे उनसे मिलने का मौका मिला है। वो बेहद ईमानदार और प्रेरणादायक इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शानदार काम किए हैं।'<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/web-series/samantha-ruth-prabhu-movie-maa-inti-bangaaram-releasing-on-ott-on-17-july-on-jiohotstar-201784000525496.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका>इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलकाक्या हैं सोनम वांगचुक की मांगे?उन्होंने आगे कहा, 'अभी वह लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर काफी नीचे जा चुका है। मुझे नहीं पता कि मीडिया इस बारे में कितना दिखा रहा है, लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है।' सोनम वांगचुक की मांगों का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा, 'उनकी शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख और पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों को लेकर चिंताएं हैं। आप उनकी हर बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि इतने प्रेरणादायक इंसान की मौत हो जाए।'ओमी की लोगों से अपीलओमी वैद्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा, 'हम सभी अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अगर आप कुछ मिनट निकालकर इन मुद्दों के बारे में जानेंगे तो हो सकता है कि आपको भी लगे कि ये आपके, आपके परिवार या आपके दोस्तों से जुड़े मुद्दे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सोनम वांगचुक की मौत हो। मुझे यकीन है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे। कृपया इस मुद्दे पर आवाज उठाइए, सोशल मीडिया पर इसे शेयर कीजिए और अगर आप सच में परवाह करते हैं तो अपने जनप्रतिनिधियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए। क्योंकि ये मुद्दे मायने रखते हैं।'<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/govinda-announces-comeback-with-the-film-roopa-where-he-stars-opposite-newcomer-rani-swarnkar-201783993449942.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=गोविंदा ने अनाउंस किया अपना कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म में आएंगे नजर>गोविंदा ने अनाउंस किया अपना कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म में आएंगे नजरयहां देखिए ओमी का वायरल वीडियोओमी वैद्य का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे शेयर करते हुए सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/3-idiots-sequel-update-rajkumar-hirani-reveals-rancho-farhan-and-raju-are-now-dealing-with-mid-life-crisis-201781795735279.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=3 Idiots Sequel: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, कहा- ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में राजू, रैंचो और फरहान…>3 Idiots Sequel: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, कहा- ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में राजू, रैंचो और फरहान…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)