राहुल गांधी कहां गायब हैं? CJP प्रदर्शन में नहीं पहुंचने पर मचा सियासी घमासान, वांगचुक ने भी कसा तंज

Jul 14, 2026 - 12:33
0 0
राहुल गांधी कहां गायब हैं? CJP प्रदर्शन में नहीं पहुंचने पर मचा सियासी घमासान, वांगचुक ने भी कसा तंज

देश के परीक्षा सिस्टम, खासकर NEET-UG में कथित धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छिड़ा युवाओं का आंदोलन अब एक बड़े सियासी घमासान में तब्दील हो चुका है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का यह विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए है। हालांकि, विपक्षी एकजुटता के दावों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस आंदोलन से 'दूरी' और उनके हालिया सार्वजनिक रूप से न दिखने को लेकर अब सत्ता पक्ष (बीजेपी) और आंदोलनकारियों दोनों ने मोर्चा खोल दिया है।जंतर-मंतर पर CJP का मोर्चा और वांगचुक का तीखा तंजनीट पेपर लीक और नेट में अनियमितताओं के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पिछले 24 दिनों से जंतर-मंतर पर डटी हुई है। इस विरोध प्रदर्शन का सबसे बड़ा चेहरा बने प्रसिद्ध शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।सोनम वांगचुक ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं के इस बड़े आंदोलन में विपक्षी दल शामिल नहीं होते हैं, तो यह उनकी 'तंगदिली' को दर्शाएगा।वांगचुक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कांग्रेस और दूसरे बड़े दल छात्रों के इस संघर्ष में खुलकर साथ नहीं आते हैं, तो देश की जनता उन्हें पूरी तरह खारिज कर देगी।चिट्ठी न कोई संदेश BJP का राहुल गांधी पर चौतरफा हमलाविपक्ष को घेरने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन से गायब होने पर बेहद तीखा तंज कसा है।भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर बॉलीवुड के मशहूर गाने की लाइनें लिखते हुए तंज कसा- चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गए...भाजपा ने पोस्ट में लिखा कि आज के सोशल मीडिया युग में जहां लोग अपनी छोटी-से-छोटी ट्रिप की जानकारी ऑनलाइन साझा करते हैं, वहीं देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले 20 दिनों से जनता की नजरों से पूरी तरह ओझल हैं। वह किस देश में हैं और कब लौटेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस वायनाड ने राहुल गांधी को राजनीतिक आधार दिया, आज जब वह इलाका भीषण बारिश और भूस्खलन जैसी भीषण आपदा से जूझ रहा है, तब भाई-बहन दोनों वहां से गायब हैं। त्रिवेदी ने इसे वायनाड की जनता के साथ क्रूर मजाक बताते हुए गांधी परिवार से माफी की मांग की।कांग्रेस की अपनी अलग राह: 'छात्रों की गूंज' अभियानभले ही कांग्रेस पार्टी जंतर-मंतर पर CJP के मंच पर प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अपना समानांतर राष्ट्रव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' छेड़ रखा है।कांग्रेस इस 40 दिन के अभियान के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में आमूलचूल सुधार की मांग कर रही है।कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में छात्रों के साथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी का तर्क है कि वे अपने स्तर पर देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों की आवाज उठा रहे हैं।विपक्षी खेमे में भी हलचलइस बीच, विपक्षी गठबंधन (INDIA) के दूसरे सहयोगियों ने CJP और सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को खुला समर्थन देना शुरू कर दिया है।शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी से जंतर-मंतर जाने की अपील करते हुए कहा, मैं खुद भी वहां जाऊंगा और राहुल गांधी जी को भी वहां जाना चाहिए। देश के युवाओं पर भरोसा रखने वाले हर व्यक्ति को उनके समर्थन में सड़क पर उतरना चाहिए। ठाकरे ने घोषणा की है कि वह 20 जुलाई को दिल्ली जाकर प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी और संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा, और वामपंथी नेता वृंदा करात जैसे कई विपक्षी नेता पहले ही जंतर-मंतर जाकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट कर चुके हैं।क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP)?इसकी शुरुआत एक सोशल मीडिया बेस्ड पॉलिटिकल सटायर यानी राजनीतिक व्यंग्य करने वाले पेज के रूप में हुई थी, जिसे एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके ने बनाया था। दरअसल, कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद इस नाम की नींव पड़ी और देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर इसके 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। नीट परीक्षा में हुई धांधली के बाद इस डिजिटल कम्युनिटी ने जमीन पर उतरकर 20 जून से जंतर-मंतर पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User