नेपाल में नारायणगढ़-मुगलिन सड़क पर भूस्खलन से आवागमन ठप, फंसे सैकड़ों भारतीय पर्यटक
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण नेपाल के चितवन जिले में नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे भारतीय पर्यटकों सहित बड़ी स ...और पढ़ें
नेपाल भूस्खलन से फंसे पर्यटक वाहनों की कतार। सौ. इंटरनेटमीडिया
संवादसूत्र, सोनौली। लगातार वर्षा के कारण नेपाल के चितवन जिले में नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर मंगलवार को भी यातायात पूरी तरह बंद रहा। सड़क के कई स्थानों पर पहाड़ से मलबा गिरने और भूस्खलन होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान भारतीय पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में यात्री फंस गए।
सड़क डिवीजन भरतपुर के अनुसार रविवार रात सड़क पर फंसे यात्रियों और वाहनों को भूस्खलन हटाकर सुरक्षित निकाल दिया गया था, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण दोबारा पहाड़ दरकने का खतरा बना हुआ है। जलविरे के पास मंगलवार को फिर से भूस्खलन हुआ, जिसके बाद सड़क खोलने का काम प्रभावित हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन समिति की आपात बैठक के निर्णय के बाद चितवन जिला प्रशासन कार्यालय ने अगले आदेश तक नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। सड़क डिवीजन भरतपुर के प्रमुख ई. शिव खनाल ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण सड़क खंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी का जलस्तर दो लाख क्यूसेक के पार, बाढ़ का खतरा मंडराया
जलविरे सहित अन्य स्थानों पर गिरे मलबे को हटाने के लिए मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि सड़क की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन वर्षा जारी रहने से काम में कठिनाई आ रही है। प्रशासन ने भारतीय पर्यटकों सहित सभी यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)