किशोर कुमार ने जब मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना कर दिया था बंद, पत्नी योगीता थीं क्या इसकी वजह

आज हम आपको बताएंगे दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बारे में जिन्होंने कभी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना बंद कर दिया था।

Jul 09, 2026 - 08:52
0 1
किशोर कुमार ने जब मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना कर दिया था बंद, पत्नी योगीता थीं क्या इसकी वजह

किशोर कुमार ने अपने समय में कई स्टार्स को अपनी आवाज दी है। यहां तक कि कई एक्टर्स डिमांड करते थे कि किशोर उनके लिए गाना गाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर के लिए किशोर ने अपनी आवाज देना बंद कर दिया था और वो थे मिथुन चक्रवर्ती। इसके पीछे की वजह भी पर्सनल है।

दरअसल, किशोर कुमार ने योगीता बाली से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी थी जो उन्होंने मधुबाला के निधन के बाद की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं। योगीता का दिल फिर मिथुन पर आ गया। दोनों को फिल्म ख्वाब के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया।

मिथुन और योगीता ने फिर शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि योगीता के मिथुन के शादी करने से किशोर का दिल टूट गया था। उन्होंने फिर मिथुन के लिए कभी गाना नहीं गाया। लेकिन ऐसा कहते हैं न कि समय फिर सब घाव भर देता है। दोनों के बीच फिर खट्टास कम हो गई और किशोर कुमार ने फिर मिथुन के लिए गाना शुरू कर दिया जैसे सुरक्षा और वक्त की आवाज में।

अब किशोर को क्या पता था कि वह अपना आखिरी गाना भी किसी और के लिए नहीं बल्कि मिथुन के लिए ही करेंगे। दरअसल, किशोर कुमार का जो लास्ट गाना था जो उन्होंने रिकॉर्ड किया था वो भी मिथुन चक्रवर्ती के लिए था। उन्होंने फिल्म वक्त की आवाज में गुरू-गुरू गाना गाया था जो मिथन पर फिल्माया गया था।

वैसे इस बारे में ना तो कभी किशोर कुमार और ना ही मिथुन ने बात की है। दोनों ने प्रोफेशनली हमेशा एक-दूसरे की रिस्पेक्ट की है।

किशोर कुमार के बारे में बता दें कि वह ऐसे सिंगर थे जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वह प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी थे। गाता रहे मेरा दिल', 'रूप तेरा मस्ताना' और 'एक अजनबी हसीना से' जैसे उनके गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किशोर को अपने शानदार करियर में 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले हैं, जिसको लेकर कहा जाता है कि इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने का एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

किशोर का 13 अक्टूबर 1987 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया था जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री का एक दिग्गज सितारा चला गया था।

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज मूवी और वेब सीरीज रिव्यू ब्रेकिंग ऑन टाइम सेलेब्स इंटरव्यू ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User