पाकिस्तान में हिंदू जितना स्वतंत्र हैं उतना कहीं नहीं, यहीं रहना पसंद करेंगे: आसिफ अली जरदारी

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
पाकिस्तान में हिंदू जितना स्वतंत्र हैं उतना कहीं नहीं, यहीं रहना पसंद करेंगे: आसिफ अली जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जरदारी ने दावा किया कि भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं, जबकि पाकिस्तान मुसलमानों का देश है और यहां रहने वाले हिंदू पाकिस्तान में ही रहना पसंद करेंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू भारत जाने के बजाय पाकिस्तान के साथ रहना पसंद करेंगे।आसिफ अली जरदारी ने कहा, 'भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं। लेकिन हम मुस्लिम हैं। वे नहीं हैं। हम ऐसी सोच वाले मुस्लिम हैं जो सहिष्णुता में विश्वास करते हैं। पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है। वे यहां उतने ही स्वतंत्र हैं जितने कहीं और। वे भारत जाने के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।' उन्होंने ये टिप्पणियां भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों, सशस्त्र बलों की भूमिका और भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान कीं।शहबाज शरीफ बोले- पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन…पाकिस्तान का निर्माण ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद हुआ था और वह भारत से एक दिन पहले 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पाकिस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने राष्ट्रीय एकता, शांति और आर्थिक विकास का आह्वान किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम युद्ध नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं। लेकिन शांति की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।'प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले साल भारत के साथ हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय हितों, विशेष रूप से जल संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शरीफ ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा और अवैध रूप से निलंबित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद हमारी लाल रेखा है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदमों के तहत पिछले साल सिंधु जल संधि को निलंबित किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User