US ने जिस राष्ट्रपति को आधी रात किया था किडनैप, वो अब कहां है? ट्रंप को भेजा मैसेज
वैश्विक राजनीति में इस साल 3 जनवरी की वह रात शायद ही कोई भूला हो। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने रातों-रात वेनेजुएला की राजधानी कराकास पर धावा बोलकर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके ही घर से उठा लिया। दुनिया हैरान थी कि अमेरिका ने एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति को कैसे 'किडनैप' कर लिया। अब करीब 8 महीने तक गायब रहने के बाद पहली बार न्यूयॉर्क की जेल से मादुरो की तस्वीरें सामने आई हैं।न्यूयॉर्क की ब्रुकलिन 'मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर' से आई तस्वीरों में 63 साल के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो ग्रे रंग की स्वेटशर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। मादुरो ने कैमरे की तरफ देखकर 'विक्ट्री’ का साइन बनाया है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक मैसेज भी दिया है। अपनी तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा, “यह तस्वीरें मेरे देश के बच्चों और प्यारे लोगों के लिए एक छोटा सा तोहफा हैं। मैं और मेरी पत्नी मजबूत हैं। वेनेजुएला का पुनर्जन्म होगा।”मादुरो की रिहाई के लिए सुनवाईबता दें कि मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल अमेरिका की हिरासत में हैं। दोनों का ट्रायल 1 जून 2027 से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार कर उन पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी और ‘नार्को-टेररिज्म' के गंभीर आरोप लगाए थे। अगर अपराध साबित हुआ तो उन्हें ताउम्र जेल में रहना होगा। हालांकि मादुरो के वकील का कहना है कि वह इस आधार पर मामला खारिज करने की मांग करेंगे कि मादुरो एक संप्रभु देश के राष्ट्राध्यक्ष रहे हैं और उन्हें कानूनी सुरक्षा हासिल है।तेल का है सारा खेल!इधर अमेरिका वेनेजुएला के तेल भंडार पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका को देश के 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर ज्यादातर नियंत्रण मिल जाएगा। उन्होंने इस समझौते को दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा बताया है।ट्रंप ने कहा कि यह समझौता निजी कारोबार के साथ साझेदारी के जरिए हुआ है और इसमें अमेरिका के टैक्सपेयर्स का कोई पैसा खर्च नहीं होगा। ट्रंप ने यह भी कहा है कि इस सौदे से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगा, आपूर्ति बढ़ेगी और पेट्रोल की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, “दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा!”गौरतलब है कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित कच्चा तेल रिजर्व है। इसका अनुमान 300 अरब बैरल से ज्यादा है। वहीं अमेरिका के पास 50 अरब बैरल से कम प्रमाणित रिजर्व है। हालांकि इतने बड़े रिजर्व के बावजूद वेनेजुएला वैश्विक तेल उत्पादन का केवल एक छोटा हिस्सा ही पैदा करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)