केंद्रीय मंत्री के बेटे को बड़ी राहत, HC ने दी POCSO मामले में सशर्त बेल; क्या है मामला?

यह मामला आठ मई को पेटबशीराबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी।

Jul 09, 2026 - 09:17
0 2
केंद्रीय मंत्री के बेटे को बड़ी राहत, HC ने दी POCSO मामले में सशर्त बेल; क्या है मामला?

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ को तेलंगाना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने POCSO से जुड़े एक मामले में गुरुवार को भागीरथ को सशर्त नियमित जमानत दे दी। न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भागीरथ को 1 लाख रुपये की राशि जमा करने, दो ज़मानतदार पेश करने के साथ और कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है। हाई कोर्ट का यह आदेश 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़' (POCSO) एक्ट के तहत चल रही कानूनी कार्यवाही के दौरान आया है।

बंडी भागीरथ मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे हैं। उनके ख़िलाफ यह मामला तेलंगाना के पेटबशीरबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR पर आधारित है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने और यौन उत्पीड़न के आरोप, साथ ही POCSO एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत आरोप शामिल हैं।

17 वर्षीय पीड़िता की माँ ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उसके अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके शिकायतकर्ता की बेटी के साथ रिश्ता बनाया था। आरोप है कि अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच उसने लड़की के साथ अनुचित शारीरिक हरकतें कीं और उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया। FIR के मुताबिक, 7 जनवरी को रिश्ता खत्म होने के बाद, लड़की ने उसी महीने दो बार खुद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि भगीरथ उसकी बेटी के साथ संबंध में था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया था। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले में अधिक गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद भगीरथ ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि लड़की ने उसे पारिवारिक कार्यक्रमों और सामूहिक आयोजनों में आमंत्रित किया था।

अपनी शिकायत में भगीरथ ने कहा कि लड़की के परिवार को भरोसेमंद मानते हुए वह दोस्तों के समूह के साथ कुछ धार्मिक स्थलों की यात्राओं पर भी उनके साथ गया था। उसने आरोप लगाया कि बाद में लड़की और उसके माता-पिता ने उस पर शादी का दबाव बनाया। प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की के माता-पिता ने कथित रूप से उनसे पैसे मांगे और भुगतान नहीं करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उनकी शिकायत के आधार पर भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

करीमनगर-II टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज उनकी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लड़की के माता-पिता ने उनसे ₹5 करोड़ ऐंठने की कोशिश की थी। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनकी बेटी आत्महत्या कर लेगी। इससे पहले, 20 जून को हैदराबाद के मलकजगिरी में एक स्पेशल POCSO कोर्ट ने भागीरथ को 7 दिन की अंतरिम ज़मानत दी थी, ताकि वह अपनी फ़ाइनल परीक्षा में शामिल हो सके और अब हाई कोर्ट ने भागीरथ को नियमित जमानत दी है।

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है। अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User